नहीं पता था दोबारा चल पाऊंगा या बोल पाऊंगा, दिन में लेते थे 8 गोलियां...Brain Stroke के बाद बदल गई थी Rahul Roy की जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 12:52 PM (IST)

Rahul Roy : बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को आज भी उनकी सुपरहिट फिल्म आशिकी के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात लोकप्रियता दिलाई और वह देखते स्टार बन गए। हालांकि, उसके बाद उनका फ़िल्मी करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। बाद में राहुल रॉय ने टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया और इसके विजेता भी बने। 
 Rahul Roy Brain Stroke Recovery

राहुल की जिंदगी में साल 2020 में एक बड़ा मुश्किल दौर आया, जब कारगिल में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। इस घटना के बाद उन्हें काफी समय तक सेहत की परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में उन्होंने उस दौर को याद  करते हुए अपने अनुभव शेयर किए हैं। एक्टर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी  स्थिति इतनी चुनौतीपूर्ण थी कि वह रोजाना करीब 8 दवाइयां लिया करते थे। 

मुझे ये भी नहीं पता था कि मैं कभी दोबारा चल या बोल पाऊंगा या नहीं...
हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने अपने ब्रेन स्ट्रोक और उसके  बाद की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी आने  बादशाह के बारे में बताया, जिसमें वह करणवीर बोहरा के साथ नजर आएंगे और अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा रहे हैं।

 राहुल ने बताया कि जब उन्हें इस भूमिका का ऑफर मिला, तो वह काफी उत्साहित थे। हालांकि, उन्हें अपनी बोलने की परेशानी को लेकर भी थोड़ी  चिंता थी, जो 2020 में कारगिल में शूटिंग के दौरान हुए ब्रेन स्ट्रोक के बाद शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि करणवीर बोहरा ने इस दौरान उनका हर कदम पर साथ दिया। अभिनेता के मुताबिक, स्ट्रोक के बाद एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खुद नहीं पता था कि वह दोबारा ठीक से चल या बोल पाएंगे भी या नहीं। 

Rahul Roy Brain Stroke Recovery

 दिन में 8-8 दवाइयां खाते थे एक्टर 
राहुल रॉय ने अपनी लाइफस्टाइल में आए बदलावों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले वह स्मोकिंग करते थे और नॉन-वेज खाना खाते थे। लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह वीगन लाइफस्टाइल अपना ली है। वह प्याज, लहसुन और दूध जैसी चीजों का भी सेवन नहीं करते हैं। अभिनेता ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनके दिन की शुरुआत कई दवाइयों के साथ होती थी। वह नाश्ते के बाद रोजाना करीब 8 दवाइयां लेते थे। हालांकि, अब उनकी स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर है और वह खुद को पहले से ज्यादा ठीक महसूस करते हैं। 

इस फिल्म ने रातों-रात बनाया था स्टार 
राहुल रॉय ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा में उनके साथ अन्नू अग्रवाल और दीपक तिजोरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। आशिकी की कामयाबी ने राहुल रॉय को रातों-रात स्टार बना दिया था। 

फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहुल ने महज 11 दिनों के भीतर 47 फिल्मों को साइन कर लिया था। हालांकि, एक साथ इतने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग करना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने कई फिल्मों से पीछे हटते हुए निर्माताओं के पैसे वापस कर दिए थे।

Rahul Roy Brain Stroke Recovery


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma