सिनेमा जगत को बड़ा झटका, नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर R Chezhiyan का 57 की उम्र में निधन
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 04:53 PM (IST)
R Chezhiya : नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर R Chezhiyan का शुक्रवार की सुबह 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। टू लेट जैसी चर्चित फिल्म के लिए पहचाने जाने वाले चेजियान पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
2013 में मिला था बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का खिताब
डायरेक्टर के तौर पर चेजियान ने खूब नाम कमाया है। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ दी है। जोकर', 'कॉलेज', 'थेनमेर्कु पारुवाकाट्रू' जैसी फिल्मों में आर चेरियन ने काम किया है। इसी के साथ उनके बढ़िया काम के लिए उन्हें परदेसी फिल्म के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड मिला था।
मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड
आपको बता दें कि आर. चेजियान ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म टू लेट का निर्देशन किया था। इस फिल्म को गोल्डन बंगाल टाइगर सम्मान, 7 लाख रुपए की पुरुस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया था। होनी संवेदनशील कहानी की बदौलत टू लेट ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों की भी खूब सराहना बटोरी। फिल्म में एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार के किराए का घर तलाशने के संघर्ष को बेहद भावनात्मक और वास्तविक अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया था।
इससे पहले इंजीनियर थे चेजिया
आपको बता दें कि चेजियान इस लाइन में आने से पहले एक इंजीनियर थे। पी.सी श्रीराम के साथ कर के उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। निर्देशक बनने से पहले चेजियान ने एक सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने थेनमेर्कु पारुवाकाट्रू, परदेसी और जोकर जैसी चर्चित फिल्मों में कैमरे के पीछे अपनी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी का हुनर दिखाया था।
