''पुष्पा 2: द रूल'' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह!

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 03:48 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इंडिया की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अब 5 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हैदराबाद में हुए एक खास इवेंट के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिलकर इस नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की। इस तरह से देश का पसंदीदा किरदार पुष्पराज 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रूल करने और दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

फिल्म की शूटिंग तेजी से हो रही है और डायरेक्टर सुकुमार इसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव बनाने में जुटे हैं। फिल्म का म्यूजिक पहले ही हिट हो चुका है और हर जगह छाया हुआ है। रिलीज से पहले ही फिल्म के बिजनेस आंकड़े बता रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर फैंस अपने फेवरेट स्टार अल्लू अर्जुन को फिर से पुष्पराज के दमदार अंदाज में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ साल के अंत के लिए एक धमाकेदार मनोरंजन बनने जा रही है।अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News