पहले किया किडनैप, फिर बेरहमी से पिटाई और पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया... पंजाब की इस इन्फ्लुएंसर की हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 04:08 PM (IST)

Manjit Kaur :  पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर के निधन के बाद उनकी मां ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंजीत की मां का आरोप है कि उनकी बेटी 5 अगस्त को होश में आ गई थी। इस बारे में मोहाली के खरड़ पुलिस स्टेशन को जानकारी भी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद पुलिस उनका बयान दर्ज करने अस्पताल नहीं पहुंची। हालांकि, पुलिस ने इस आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि मामले में परिवार को पूरा सहयोग दिया गया था। 

Punjabi Influencer  Manjit Kaur

बता दें कि 28 वर्षीय मंजीत कौर सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय थीं और एक जानी-मानी इन्फ्लुएंसर थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1.46 लाख फॉलोअर्स थे जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 4 हजार सब्सक्राइबर्स थे। वह अक्सर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के प्रमोशन से जुड़ी रील्स बनाती थीं। इसके अलावा पंजाबी और हरियाणवी गानों पर बनाए गए उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते थे। 

पहला किया क‍िडनैप क‍िया और फिर पेड़ से बांधकर लगा दी आग 
मंजीत की मां की शिकायत के मुताबिक, 3 जुलाई को उनके दो परिचितों शुभी और पिंडा ने मंजीत कौर को सेक्टर 34 में एक शराब की दुकान के पास बुलाया और वहां से उनका अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें पंजाब के मोरिंडा ले गए, जहां उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और फिर एक पेड़ से बांधकर  आग लगा दी गई। 

इसी दौरान मंजीत की एक सहेली मौके पर पहुंची और कंबल डालकर आग बुझाई। वह तुंरत उन्हें मोरिंडा के एक अस्पताल ले गई, जहां से हालत को देखते हुए मंजीत को पहले मोहाली के निजी अस्पताल और बाद में चंडीगढ़ के PGI में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 

Punjabi Influencer  Manjit Kaur

26 अगस्‍त को हुई इन्फ्लुएंसर की मौत
पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर ने 26 अगस्त को पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) यानी हत्या और धारा 140(1) यानी अपहरण समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

चंडीगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक गुरजीत कौर के अनुसार, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस कर रही है जांच 
पुलिस इस वारदात में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य अहम सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही मंजीत के कथित अपहरण से पहले और बाद की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है। फ़िलहाल, इस हत्या के पीछे की असली वजह का अभी तक नहीं पता चल पाया है। पुलिस जांच के जरिए मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश में जुटी है। 

Punjabi Influencer  Manjit Kaur


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma