मुझसे काफी कुछ छीन लिया...इस परेशानी से जूझ रहे हैं Pulkit Samrat, 2.5 किलो घटा वजन
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 05:26 PM (IST)
Pulkit Samrat : बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के लिए फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस समय वो मलेरिया से जूझ रहे हैं। 'फुकरे' फेम एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज सेक्शन में एक सेल्फी शेयर की।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड के स्टार पुलकित सम्राट जो अपनी हालिया सीरीज ग्लोरी में अपनी शानदार बॉडी दिखाते हुए नजर आए थे, शायद अब उस बॉडी को नजर लग गई है। मलेरिया ने उनके शरीर पर बहुत असर डाला है। उन्होंने बताया कि इस वजह से उनका 2.5 किलो मसल्स कम हो गए हैं और काफी ताकत भी चली गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनको पहचानना भी बहुत मुश्किल हो रहा है।

पुलकित ने लिखा कि- मलेरिया ने मुझे उम्मीद से ज्यादा कमजोर कर दिया। 2.5 किलो मसल्स और काफी ताकत चली गई लेकिन मैं इस शरीर को जानता हूं। हमने इसे पहले भी बनाया है, हम इसे फिर से बनाएंगे। पुलकित अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।
मई में, पुलकित ने लोगों को अपने प्रोडक्टिव मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई थी, जिसमें चेहरे के लिए रेड लाइट थेरेपी, एक स्ट्रॉन्ग कप कॉफी और कुछ टर्किश एग्स के साथ दाल की ब्रेड शामिल थी।
पोस्ट की पहली तस्वीर में पुलकित अपने चेहरे पर रेड लाइट थेरेपी लेते हुए दिखे। पोस्ट पर लिखा था, "सुबह की शुरुआत चेहरे, बालों और आंखों के लिए रेड लाइट थेरेपी से होती है।"
पुलकित का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, पुलकित आखिरी बार कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल के साथ 'सुस्वागतम खुशामदीद' में नजर आए थे। धीरज कुमार के डायरेक्शन में बने इस प्रोजेक्ट में साहिल वैद, प्रियंका सिंह, दिवंगत ऋतुराज सिंह, मेघना मलिक, दिवंगत अरुण बाली, नीला मुल्हेरकर, मनु ऋषि चड्ढा, प्रशांत सिंह, राजकुमार कनौजिया, मेहुल सुराना, श्रुति उल्फत और सज्जाद डेलाफ्रूज भी शामिल थे।
