पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने शेयर की आकर्षक तस्वीरें, किया बड़े सर्प्राइज की ओर इशारा
punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली। टीवी के टॉप नामों में से फिल्मी सितारों के रूप में अपनी पहचान बनाने तक, पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता आज की तारीख में सबसे बड़े क्रिएटिव पावरहाउस के रूप में उभरे हैं। जहां भी वह कदम रखते हैं, वह कमाल करते नजर आते हैं। उनकी मजबूत सफलता का असर लभग सभी प्लेटफॉर्म पर देखने मिल रहा है, चाहे वह म्यूजिक एल्बम हो या फिर फिल्म्स हो। हाल ही में, उन्होंने अपने म्यूज़िक एल्बम 'वे हानियां' से सुर्खियाँ बटोरीं, जिसे उनके म्यूज़िक लेबल 'ड्रीमियाता म्यूज़िक' के तले रिलीज़ किया गया था। ऐसे में अब लग रहा है कि वे कुछ नया करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका अंदाजा उनकी शानदार तस्वीरों से लगाया जा सकता है।
रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शगुन मेहता के साथ कुछ बेहद कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जहां रवि दुबे को ब्लैक कपड़ों में काफी स्टाइलिश देखा जा सकता है, वहीं सरगुन मेहता अपने व्हाइट आउटफिट में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं। इस लुक में दोनो ने सभी को सरप्राइज कर दिया है, लेकिन असली सरप्राइज क्या है इस चीज ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है -
"सरप्राइजेज लोडिंग ….
#DreamiyataMusic
@dreamiyata"
इन तस्वीरों ने सच में फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। सभी यह जानने के लिए बेकरार हैं कि यह पावर कपल सभी के लिए क्या लेकर आने वाला है। असल में उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने वे हानियां की बड़ी सफलता देखने के बाद, उनका अगला प्रोजेक्ट देखना बेहद उत्साह जनक होने वाला है।
हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पंजाबी प्रोडक्शन 'जट्ट नु चुड़ैल टकरी' जो की गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन स्टारर है को रिलीज किया है।