पेड्डी टीम ने जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल BTS वीडियो, कहा- ''आंखों से बोलती परफॉर्मेंस''
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:38 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित और ट्रेंडिंग फिल्मों में से एक, 'पेड्डी' ने अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। राम चरण की मुख्य भूमिका और बुची बाबू सना के निर्देशन वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं, जो इस प्रोजेक्ट के उत्साह को और बढ़ाते हैं।
जान्हवी कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे (BTS) का एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। इस क्लिप में जान्हवी के शूट के पलों की झलक मिलती है, जिसमें राम चरण और टीम के साथ उनकी बातचीत और सेट पर उनकी जिंदादिल एनर्जी को दिखाया गया है।
मेकर्स ने वीडियो में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हमारी चिकिरी को जन्मदिन मुबारक।" इस बीटीएस (BTS) झलक में जान्हवी के शानदार एक्सप्रेशंस और उस जादू की झलक मिलती है जो वह फिल्म में लाने वाली हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “शब्दों से परे शालीनता, और एक ऐसा अभिनय जो आँखों से ही सब कुछ कह देता है- जन्मदिन मुबारक
फिल्म का पहला गाना, 'चिकिरी चिकिरी', रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। दर्शकों ने इसकी ताज़गी और ए. आर. रहमान के खास संगीत की जमकर तारीफ की। यह गाना लोगों के दिलों को छू गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो फिल्म के संगीत के प्रति बढ़ते क्रेज को साफ दिखाता है।
इसी जोश को बरकरार रखते हुए, मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना 'रई रई रा रा' पेश किया है। यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक है जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यूट्यूब पर इसे अब तक 33 मिलियन (3.3 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
बुच्ची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू के बैनर 'वृद्धि सिनेमाज' और मशहूर प्रोडक्शन हाउस 'माइथ्री मूवी मेकर्स' के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है।
