Pathaan Film Review : 'Zero' के हीरो, 23 के Pathaan, छा गए शाहरुख खान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 03:39 PM (IST)

फिल्म - पठान (Pathaan)
निर्देशक -  सिद्धार्थ आनंद  (Siddharth Anand)
स्टारकास्ट -  शाहरुख खान ( Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जॉन अब्राहम (John Abraham), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), सिद्धांत घेगडमल (Siddhant Ghegadmal), Ashutosh Rana (आशुतोष राणा)
रेटिंग : 4.5/5

Pathaan Film Review: एक्शन-क्राइम जॉनर 'Pathaan...' ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। यह फिल्म दशर्कों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है। ग्लोबल स्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में उतर गई है और थिएटर फुल हैं। फिल्म का एक्शन, डायलॉग, बैकग्राउंड स्कोर इतना जबरदस्त है कि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगी। 

चार साल बाद कमबैक कर रहे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कई सालों बाद साथ नजर आ रहे हैं, दोनों की जोड़ी ने हमेशा की तरह इस बार भी कमाल किया है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री काफी जादुई है जो यकीनन आपको पसंद आएगी। ऊपर से जॉन अब्राहिम की धाकड़ परफॉरमेंस ने सोने पे सुहागा वाला काम किया है। इस फिल्म में जॉन ने अपने किरदार से मानो जैसे फिल्म में चार चांद लगा दिए हो। वहीं फिल्म में 'टाइगर' भी पठान के साथ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। जी हां, इसमें सलमान खान कैमियो रोल (10 मिनट) में आपको दिखेंगे। इस दस मिनट में शाहरुख और सलमान ने दर्शकों को लगातार सीटियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। 

तमाम विवादों से निकलते हुए डायरेक्टर और प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा के बैनर यश राज फिल्म्स तले बनी Pathan बॉलीवुड में बड़ा बदलाव लाएगी। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन है, क्राइम है और वो सारा मसाला है, जो लोग देखना चाहते हैं। RAW एजेंट फिरोज पठान की भूमिका में शाहरुख खान और जॉन (जिम) जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया, सिद्धांत घेगडमल, आशुतोष राणा, गौतम रोडे, शाजी चौधरी, गैवी चहल भी सह भूमिकाओं में हैं। 

कहानी
फिल्म की पृष्ठभूमि स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, मुंबई, तुर्की और फ्रांस की है। पठान में जहां देश के लिए एक RAW एजेंट अपनी जान कुर्बान करने को हमेशा आगे रहता है वहीं जिम अपने ही देश के दुश्मनों से हाथ मिलाता है।

पठान में शाहरुख एक भारतीय खुफिया एजेंट (कोडनेम पठान) के किरदार में हैं। फिल्म में दीपिका भी जासूस बनी हैं। देश के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट पर कुछ भी करने वाले जॉन अब्राहम खतरनाक आतंकवादी का रोल निभा रहे हैं। जॉन भारत पर बहुत बड़ा आतंकी हमला करने की योजना बनाता है, जिसमें वो एक खतरनाक और जानलेवा वायरस फैलाना चाहता है। इस बात की खबर जब भारत की खुफिया एजेंसियों को लगती है, तो वे इसे रोकने के लिए अपने सबसे काबिल RAW एजेंट पठान को सक्रिय करते हैं। पठान के मिशन पर दीपिका भी उसके साथ होती हैं। क्या पठान अपने देश को सबसे आतंकवादी हमले (वायरस) से बचाने में कामयाब होगा ? यह जानने के लिए आपको सिनेमाघर की टिकट बुक करवानी होगी। पर हां सीट की पेटी बांधे रखना क्योंकि तूफ़ान तेज़ है।

एक्टिंग
ग्लोबल स्टार शाहरुख़ खान की एक्टिंग से सब परिचित हैं। उन्होंने फिल्म में कैसा काम किया है, इस बात को यहां एक्सप्लेन करने की आवश्यकता मुझे नहीं लगती। फिर भी... रिव्यु कॉलम की डिमांड रहती है इसलिए लिख देते हैं... उनकी शानदार, दमदार परफॉरमेंस है। शाहरुख 'पठान' में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके लंबे बाल, सिक्स पैक एब्स आपको ज़रूर आकर्षित करेगी।  

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी अपनी भूमिका को पूर्णता के साथ चित्रित किया है। दोनों ने किरदार को ज़िंदादिली से निभाया है। इनकी अदाकारी आपका दिल जीत लेगी। अन्य सभी सहायक कलाकारों डिंपल कपाड़िया, सिद्धांत घेगडमल, आशुतोष राणा, गौतम रोडे, शाजी चौधरी, गैवी चहल की एक्टिंग भी काबिले तारीफ है। 

डायरेक्शन
फिल्म पठान का निर्देशन बेहतरीन है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहतरीन और आकर्षक है। फिल्म को काफी ड्रामेटिक और वास्तविक दोनों रूप से दिखाया गया है। जहाज के कप्तान के रूप में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने दर्शकों (खासतौर पर एक्शन के दीवानों) के लिए शानदार फिल्म पेश की है। इसका स्क्रीनप्ले कमाल का है।  

म्यूजिक
फिल्म का संगीत इसकी सबसे बड़ी खासियत में से एक है। हो भी क्यों नहीं, इसके लिए कुमार (राकेश कुमार पाल), विशाल ददलानी, संचित बलहारा और शेखर रवजियानी की जोड़ी ने काम किया है। फिल्म में विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने संगीत दिया है, गानों के बोल कुमार ने लिखे हैं।

पठान का गाना 'झूमे जो पठान' को अरिजीत सिंह, विशाल ददलानी, शेखर रवजियानी और सुकृति कक्कड़ बेहद खूबसूरती से गया है। गाने ने रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। 'झूमे जो पठान' को खूबसूरती के साथ खूबसूरत लोकेशन पे शूट किया गया है। इसके अलावा सबसे चर्चा में रहा फिल्म के गाने बेशरम रंग को शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेइरो और विशाल-शेखर ने आवाज़ दी है। फिल्म के गानों में दीपिका जहां बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं वहीं, शाहरुख भी सिक्स पैक एब्स में कमाल दिख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Recommended News

Related News