पीपल के पेड़ पर दिखा अजीब चेहरा...Shefali Jariwala के पति Parag Tyagi पहुंचे श्मशान घाट, कहा- आत्माओं से की बात
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 04:44 PM (IST)
Parag Tyagi : पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला टीवी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों के बीच अटूट प्यार था लेकिन किस्मत ने कुछ और ही सोचा हुआ था, 2025 में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर को सुनने को बाद हर कोई शॉक में चला गया था। 42 की उम्र में ही शेफाली ने दुनिया को छोड़ दिया लेकिन शेफाली के जाने के बाद आज भी पराग त्यागी उनकी यादों में जीते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वो कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। अब हाल ही में उनकी एक ऐसी बात सबके सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि वो श्मशान घाट पहुंचे तो उन्होंने वहा आत्माओं को महसूस किया। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

श्मशान घाट पहुंचे पराग त्यागी
जब से शेफाली जरीवाला ने दुनिया को छोड़ा है तब से ही उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया है। इसमें वो ज्यादातर अपनी और अपनी बीवी की बातें सबके साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उसमें दिखाई दिया की वो मोदीनगर के श्मशान घाट पहुंचें। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि यहां पर आकर उन्होंने कुछ अजीब महसूस किया।

पीपल के पेड़ पर दिखा अजीब चेहरा
पराग त्यागी ने आगे बताया कि जब वो वहां पहुंचे तब उन्होंने वहां कुछ अजीब सी एनर्जी महसूस हुई। इसके बाद कैमरे में उन्होंने आसपास का माहौल दिखाया और कहा कि मुझे यहां कुछ अजीब दिखाई दे रहा है। इसके बाद जो हुआ वो सबसे अलग था। पराग त्यागी अदृश्य शक्तियों से बात करते हुए कहते हैं कि मैं यहां आपको परेशान करने नहीं आया हूं। आप जहां हैं, खुश और शांति से रहें। इसके बाद पराग ने कहा कि जब हमारे साथ शेफाली है तो हमें किस बात का डर है।

