कम उम्र में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 32 साल के गायक Oliver Tree की हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 11:13 AM (IST)

Oliver Tree Death : लोकप्रिय सिंगर-सांगराइटर  Oliver Tree की ब्राजील में एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार को रियो डी जनेरियो में हुआ, जहां दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों में आग लग गई और इस भीषण दुर्घटना में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिनमें कथित तौर पर ओलिवर ट्री भी शामिल हैं। उनकी उम्र 32 साल की थी। 

Oliver Tree Helicopter Crash

हेलीकॉप्टर हादसे की जांच शुरू
इस विमान दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने क़ानूनी करवाई और तफ्तीश तीज कर दी है। रियो डी जनेरियो राज्य की सिविल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि हादसे की सघन जांच जारी है। अधिकारियों ने 'पीपल' को दिए एक बयान में बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर लिया है।हादसे की सटीक वजह जानने के लिए विभाग अब सेंटर फॉर इन्वेस्टीगेशन एंड प्रिवेंशन और एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट्स द्वारा होने वाली रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है। 

Oliver Tree Helicopter Crash

इंटरनेशनल टूर पर गए थे ओलिवर ट्री
आपको बता दें जिस विमान में ओलिवर ट्री बैठे थे उस विमान के पांच लोग और दूसरे विमान से पायलट की मौत हो गई है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है उनके नाम हैं ओलिवर ट्री, अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्रिम  और यात्री लुकास विग्नाले और लुकास ब्रिटो। पायलटों का नाम एलेक्जेंडर सूजा और चार्ल्स मार्सिलैक है। 
 

Oliver Tree Helicopter Crash


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News