Nita Ambani ने प्रेग्नेंट Karishma Tanna के लिए भेजे जामनगर के खास केसरी आम, जल्द ही गूंजने वाली है किलकारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 06:25 PM (IST)

Karishma Tanna : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस दौरान वो अपना प्रेग्नेंसी भरा समय एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कोई न कोई नया फोटोशूट शेयर करती रहती हैं। उनकी खास बात यह है कि चाहे वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन फिर भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके थर्ड ट्राइमेस्टर की झलक देखने को मिली। इस तस्वीर में खास बात यह थी कि उन्होंने खासतौर पे एक गिफ्ट फ्लॉन्ट किया जो उन्हें नीता अम्बानी की तरफ से मिला है। 

Nita Ambani Gift to Karishma Tanna

नीता अंबानी ने करिश्मा तन्ना ने लिए भेजा खास गिफ्ट 
करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम फोटो डंप में एक बेहद खास गिफ्ट की झलक साझा की। तस्वीरों  में एक आकर्षक गिफ्ट बॉक्स नजर आया, जिसमें जामनगर  स्थित रिलायंस ऑर्चर्ड्स के प्रीमियम केसर आम रखे हुए थे। इस खास उपहार के साथ नीता अंबानी का हाथ से लिखा एक प्यारा सन्देश भी शामिल था। नोट में उन्होंने लिखा, उम्मीद है कि आप इन केसर आमों के साथ गर्मियों की मिठास का भरपूर आनंद लेंगी। नीता अंबानी की ओर से मिले इस स्नेहभरे तोहफे की अब सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है। 

करिश्मा तन्ना के फ्लांट किया बेबी बंप 
करिश्मा तन्ना ने अपनी नई पोस्ट में प्रेग्नेंसी के यादगार और खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा की है। तस्वीरों में वह ख़ुशी-ख़ुशी अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन, पसंदीदा  चाइनीज खाने और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग्स की झलक भी दिखाई। इसके अलावा करिश्मा ने अपने पेट डॉग्स के साथ बिताए खूबसूरत पल और दोस्तों संग बिताए यादगार लम्हों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।  इन फोटोज में एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, "आजकल की ज़िंदगी."

Nita Ambani Gift to Karishma Tanna

जल्द गूंजने वाली है करिश्मा तन्ना के घर किलकारी 
आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 में शादी रचाई थी। अब जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। अप्रैल 2026 में दोनों ने मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। साथ ही बताया था कि अगस्त 2026 में उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजेगी।  42 साल की करिश्मा जल्द ही पहली बार मां बनने जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News