इंडस्ट्री में महिलाओं को इंसान नहीं बल्कि एक चीज समझा जाता था, परेशान होकर इस एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड ...खोले अंदर के काले राज

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 07:12 PM (IST)

Nikki walia : निक्की वालिया बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में मिस्टर आजाद, अकेले हम अकेले तुम और परदेसी बाबू जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड से क्यों दूरी बनाई। निक्की के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री का माहौल उनके लिए काफी टॉक्सिक था, जिसके चलते उन्होंने फिल्मों को छोड़कर टेलीविजन की दुनिया का रुख कर लिया। बॉलीवुड को लेकर उनका यह खुलासा अब लोगों को हैरान कर रहा है। 

Nikki Walia Bollywood Experience

इस वजह से निक्की ने बॉलीवुड से बना ली दूरी 

एक इंटरव्यू में निक्की वालिया ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उस दौर में महिलाओं के साथ होने वाला व्यवहार उन्हें काफी परेशान करता था। उनके मुताबिक, महिलाओं से जिस तरह की अपेक्षाएं की जाती थीं और जिस लहजे में उनसे बात की जाती थी, वह उन्हें बिल्कुल  पसंद नहीं था। निक्की का कहना है कि कई लोग महिलाओं को एक इंसान की बजाय महज एक वस्तु की तरह देखते थे और उनके लिए अपमानजनक या असम्मानजनक  भाषा का इस्तेमाल करते थे। यह सब देखकर और सुनकर वह काफी हैरान हो जाती थीं। 

 निक्की ने आगे कहा कि उनकी सोच और फिल्म इंडस्ट्री का माहौल एक-दूसरे से काफी अलग था। उन्होंने किसी को सही या गलत ठहराने के बजाय कहा कि शायद दोनों की प्रकृति ही अलग थी। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद उन्हें इंडस्ट्री की ओर से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। 

Nikki Walia Bollywood Experience

बॉलीवुड छोड़ने के बाद मिला काफी विरोध 
निक्की वालिया ने बताया कि बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद उन्हें इंडस्ट्री की तरफ से काफी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि फिल्मों से बाहर निकलने और अपने अनुभवों पर खुलकर बोलने के बाद शायद भविष्य में उन्हें दोबारा काम मिलना मुश्किल हो जाए। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री के कुछ लोगों को यह डर था कि कहीं वह फ़िल्मी दुनिया के और अंदरूनी राज सामने न ले आएं। निक्की का कहना है कि लोगों को लगा कि एक नई लड़की होकर उन्हें इतना बेबाक बयान दे दिया और शायद उन्हें किसी का डर नहीं है। इस पर एक्ट्रेस ने साफ़ कहा कि वह डरें भी क्यों क्योंकि उन्होंने न तो कोई झूठ बोला और न ही किसी का नाम बेवजह विवाद में घसीटा। 

Nikki Walia Bollywood Experience

बॉलीवुड से अलग होने के बाद निक्की वालिया ने छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने कई चर्चित टीवी शोज में काम किया और ‘अस्तित्व... एक प्रेम कहानी’, ‘दिल संभल जा जरा’ और ‘घर एक सपना’ जैसे धारावाहिकों के जरिए दर्शकों के बीच घर-घर लोकप्रिय हो गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma