Backless dress में Nia Sharma का Hot अंदाज, Bold Look ने फिर बटोरी सुर्खियां, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 04:40 PM (IST)

Nia Sharma Hot Look : टेलीविजन और ओटीटी की पॉपुलर अभिनेत्री निया शर्मा हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज को फैशन सेन्स के लिए जानी जाती हैं। जब भी बात आउट-ऑफ-द-बॉक्स स्टाइल स्टेटमेंट की आती है, तो निया अक्सर नए ट्रेंड्स सेट करती हैं। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरें ने एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। इस फोटोशूट में निया बेहद  ग्लैमरस, बोल्ड और बोहो-चिक अवतार में नजर आ रही हैं। फैशन की दुनिया में निया का यह इंडो-वेस्टर्न  फ्यूजन लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आइए डालते हैं उनके इस स्टाइलिश लुक पर एक नजर-

Nia Sharma Look

तरंगी कट-आउट मोनोकिनी और बोल्ड डिजाइन
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं निया शर्मा ने एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड, भूरे और अर्थी शेड्स वाली मोनोकिनी स्टाइल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें तेंदुएं और पत्तियों के प्रिंट का मिला-जुला मिश्रण दिख रहा है। 

ड्रेस में गहरा प्लंजिंग वी-नेकलाइन है, जिसके सेंटर में एक गोल्ड टोन हार्डवेयर की डिटेलिंग दी गई है।

Nia Sharma Look

 ड्रेस के साइड्स में डीप कट-आउट्स हैं जो उनके टोंड एब्स को फ्लॉन्ट करते हैं। पीछे से उनका यह ऑउटफिट पूरी तरह से बैकलेस है और हाल्टर-नेक स्ट्रैप्स से बंधा हुआ है।  

 Western outfit  के साथ नाक की नाथ ने खींचा ध्यान 
निया के इस वेस्टर्न लुक को जो चीज सबसे अलग और खास बनाती है, वह है उनकी ज्वेलरी लुक। उन्होंने इस बोल्ड वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ बारीक़ पतली चेन वाली नाथ पहनी हुई है, जो उनके चेहरे पर बेहद निखर कर आ रही है। 

इसी के साथ कमर के पास लिपटी हुई स्लीक गोल्डन बॉडी चेन और चेस्ट पर लटकता लंबा गोल्डन नेकलेस उनके लुक को कम्पलीट बना रहा है। 

Nia Sharma Look

कानों में निया ने ईयर कफ पहना है और हाथों में  स्टैक्ड ब्रेसलेट्स व स्टेटमेंट रिंग्स सजाए हैं।

Nia Sharma Look

न्यूड मेकअप में लगीं बेहद सुन्दर 
निया का मेकअप उनके इस सन-किस्ड और ग्लोइंग अवतार को उभारने का काम कर रहा है।  उन्होंने ब्रोंज्ड और ड्यूई  बेस मेकअप चुना है। आंखों में स्मोकी टच, थिक मस्कारा और आईलाइनर से अपनी आंखों को ड्रामेटिक लुक दिया है। होंठों के लिए उन्होंने न्यूड-ब्राउन शेड को प्राथमिकता दी है। माथे पर लगी एक छोटी बिंदी लुक में देसी तड़का लगाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News