12 साल बाद Bollywood में फिर से एक साथ नजर आएंगे The OG कपल, Salman Khan और Kareena Kapoor की दमदार वापसी

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 03:42 PM (IST)

Bollywood में कुछ ऐसे खास कपल्स हैं, जिन्हें हर कोई हर समय साथ में देखना चाहता है। ऐसी ही एक जोड़ी है  Salman Khan और Kareena Kapoor की। जब-जब ये दोनों साथ में आए हैं, बॉक्स ऑफिस में बड़े-बड़े रिकार्ड्स टूटे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक फिर से कुछ बड़ा होने वाला है। राज और डीके मिलकर एक प्रोजेक्ट लेकर आएंगे। जिसमें सलमान खान हीरो के रूप में और हीरोइन के लिए करीना कपूर का चयन किया गया है। बता दें कि Ott दुनियां के बादशाह राज और डीके सस्पेंस मूवी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अनुमान यह है कि आने वाला उनका यह प्रोजेक्ट बहुत नाम कमाएगा। 

new Bollywood Couple

 सुपरहीरो का विज़न 
राज और डीके फर्जी और द फैमिली मैन सीरीज बनाने के बाद अब बहुत बड़ा प्रोजेक्ट साथ में लेकर आए हैं। 2017 के बाद बड़े पर्दे पर दोनों साथ में वापिस आएँगे। सलमान का यह नया रूप दर्शकों को बेहद पसंद आने वाला है। 
 
12 साल बाद होगी वापसी
बता दें कि सलमान और करीना ने लास्ट बार बजरंगी भाईजान में एक साथ काम किया था। 2015 में यह मूवी आई थी और इससे पहले वो चार बार एक साथ काम चुकें हैं। दर्शकों को उन दोनों की जोड़ी बेहद ही पसंद आई थी। 

new Bollywood Couple

करीना कपूर पसंद आई स्टोरी 
रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर की जगह सबसे पहला नाम सामंथा रुथ प्रभु का आया था लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने खुद इस मूवी के लिए करीना कपूर से बातचीत की। करीना कपूर को इस मूवी की स्टोरी बेहद पसंद आई है। मौखिक तौर पर तो यह डील पक्की है लेकिन पूरी कागजी कार्रवाई के बाद ही पूर्ण रूप से घोषणा की जाएगी।

new Bollywood Couple


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News