नेहा कक्कड़ ने पति को कुछ इस अंदाज़ में किया बर्थडे विश, रोहनप्रीत संग पोस्ट की प्यारी तस्वीरें

Thursday, Dec 01, 2022 - 02:53 PM (IST)

मुंबई। सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सिंगर-पति रोहनप्रीत सिंह को बर्थडे विश किया। रोहनप्रीत सिंह गुरुवार को 28 साल के हो गए। नेहा ने अपने पति के साथ प्यारे और खुशनुमा पलों का आनंद लेते हुए उनके साथ तस्वीरों शोयर की।

तस्वीरों में दोनों अपने घर पर ब्लैक-व्हाइट आउटफिट में ट्विन करते नजर आएं। नेहा ने ब्लैक टॉप और व्हाइट स्ट्राइप्स वाली ब्लैक पैंट पहनी थी। रोहनप्रीत ने सफेद प्रिंट वाली काली शर्ट पहनी थी। दोनों ने एक ही नेकपीस पहना था। एक तस्वीर में नेहा ने प्यार से रोहनप्रीत के गाल पर किस किया। एक अन्य तस्वीर में रोहनप्रीत ने उन्हें किस किया। एक अन्य तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर हंस पड़े।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

नेहा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया के सबसे प्यारे लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं!!!! मेरी जान @ रोहनप्रीत सिंह। माता रानी वाहेगुरु जी आपको हमेशा खुशियां ही खुशियां दें। संगीतकार अंतरा मित्रा ने लिखा, “आज तो Subah Subah  बर्थडे बॉय मिला मुझे !! गायिका मीनल जैन ने भी कमेंट किया, "जन्मदिन मुबारक हो @rohanpreetsingh।"

नेहा के एक फैन ने कमेंट किया, "दुनिया की सबसे बड़ी और कीमती जोड़ी।" एक अन्य फैंन ने लिखा, "हाय..ये दोनो कितने प्यारे हैं।" एक व्यक्ति ने लिखा, "हाहाहाह 9वीं तस्वीर बहुत प्यारी, सबसे प्यारी जोड़ी है।" “जन्मदिन मुबारक हो रोहनप्रीत जी”,। कई फैंस रोहनप्रीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हाल ही में नेहा और रोहन ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। नेहा ने 24 अक्टूबर, 2020 को रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी। दोनों पेशे से सिंगर हैं।

 

Diksha Raghuwanshi

Advertising