दो दीवाने सहर में के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगी मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में अपनी फ्रेश और यूनिक लव स्टोरी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आ रहे हैं और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच फिल्म की टीम अब इसके प्रमोशन के लिए इस शुक्रवार चंडीगढ़ पहुंचने वाली है।

चंडीगढ़ में फिल्म की पूरी टीम, निर्देशक रवि उदयावर के साथ, मीडिया से बातचीत करेगी और मृणाल ठाकुर व सिद्धांत चतुर्वेदी अपने फैंस से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान फिल्म की कहानी, किरदारों और ट्रेलर को लेकर खास बातचीत देखने को मिलेगी।

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News