दुनिया के सबसे बड़े Youtuber Mr.Beast ने रचाई शादी, Long Time Girlfriend संग शुरू किया नया सफर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 04:01 PM (IST)

Mr.Beast Wedding : दुनिया के सबसे लोकप्रय और चर्चित यूट्यूबर्स में शामिल जिमि डोनाल्डसन, जिन्हे लोग मिस्टर बीस्ट के नाम से जानते हैं, अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लंबे समय की पार्टनर थिया बोयसेन के साथ एक निजी और सादगीपूर्ण समारोह में सात फेरे लिए। समुद्र किनारे आयोजित इस खूबसूरत वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। 

Mr Beast Wedding

 करोड़ों लोगों के पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट ने शादी करके अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया। इस खास मौके पर वह और उनकी पत्नी थिया बोयसेन एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और प्यार में डूबे नजर आए। शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए मिस्टर बीस्ट ने भावुक अंदाज में लिखा कि आखिरकार उन्हें उनकी मिसेज बीस्ट मिल गई है। 

Mr Beast Wedding

करोड़ों के मालिक ने सादगी भरे अंदाज में की शादी 
अगर उनकी शादी के लुक की बात की जाए तो मिस्टर बीस्ट और थिया बोयसेन दोनों बेहद आकर्षक नजर आए। दूल्हे के रूप में मिस्टर बीस्ट ने सफ़ेद ब्लेजर, सफ़ेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट दिख रहा था। वहीं उनकी वाइफ थिया पारंपरिक सफेद वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। समुद्र किनारे आयोजित इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे कई रोमांटिक तस्वीरें खिंचवाईं। एक फोटो में नवविवाहित जिंदा ख़ुशी से झूमते हुए डांस करता दिखाई दिया, जबकि थिया ने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की। 

Mr Beast Wedding

डिनर पार्टी से शुरू हुई लव स्टोरी 
मिस्टर बीस्ट और थिया बोयसेन की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक डिनर पार्टी में हुई, जहां से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद मिस्टर बीस्ट ने दिसंबर 2024 में थिया को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। शादी से पहले थिया ने इटली में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलरेट सेलिब्रेशन भी किया। 

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही दुनियाभर के फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। लोग उनके नए जीवन की शुरुआत पर प्यार बरसाते हुए उन्हें खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Mr Beast Wedding


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News