मदर्स डे स्पेशल: केक, खुशखबरी और प्यार भरे पल से भरा है दीपिका पादुकोण की मदरहुड जर्नी का सफर
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 11:41 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपिका पादुकोण का मदरहुड दौर प्यार, अपनापन, शालीनता और खूबसूरत छोटे-छोटे पलों से भरा रहा है, जिन्हें फैंस ने दिल से पसंद किया है। ग्लो करती प्रेग्नेंसी अपीयरेंस से लेकर बेटी दुआ को दुनिया से मिलवाने तक और अब बेबी नंबर 2 की घोषणा तक, अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी की कई दिल छू लेने वाली झलकियां साझा की हैं। इस मदर्स डे पर, यहां दीपिका पादुकोण के मदरहुड सफर के सात खास पल पर डालें नजर।
बेबी नंबर 2 की दिल छू लेने वाली अनाउंसमेंट
इस कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की सबसे प्यारी घोषणा करके फैंस को सरप्राइज दे दिया, जिसमें छोटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आईं। यह सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाला पोस्ट तुरंत वायरल हो गया और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बढ़ते परिवार के सफर का एक और खूबसूरत अध्याय बन गई।
बेटी दुआ को दुनिया से मिलवाना
अपने सबसे इमोशनल पोस्ट्स में से एक में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह बताया। उसे “हमारी दुआओं का जवाब” कहते हुए लिखा और इस तरह से यह दिल से भरा नोट सोशल मीडिया पर लाखों फैंस के दिलों को छू गया।
रणवीर सिंह के साथ खास प्रेग्नेंसी शूट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्लैक एंड व्हाइट मैटरनिटी फोटोशूट इंटरनेट के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी पलों में से एक बन गया। प्यार, अपनापन और खुशी से भरी इन तस्वीरों ने खूबसूरती से दिखाया कि यह कपल साथ मिलकर पैरेंटहुड के नए सफर में कदम रख रहा है।
दुआ के पहले जन्मदिन पर केक बनाना
दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन पर केक बनाते हुए अपना प्यारा “लव लैंग्वेज” पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को उनकी जिंदगी में एक जिम्मेदार और प्यारी मां की झलक दिखाई। वहीं रणवीर सिंह के “बेस्ट मम्मा!” कमेंट ने इस पल को और भी खास बना दिया।
उनका पहला फैमिली दिवाली सेलिब्रेशन
खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान छोटी दुआ के साथ प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्यार, खुशी और इस कपल का पूरे दिल से पैरेंटहुड को अपनाना साफ नजर आया।
सनशाइन स्टेट ऑफ माइंड वाला प्रेग्नेंसी ग्लो
दीपिका पादुकोण की सबसे पसंद की गई प्रेग्नेंसी पोस्ट्स में से एक में वह बहते हुए पीले रंग की ड्रेस में खुशी बिखेरती नजर आईं। उन्होंने सादगी और शालीनता के साथ मदरहुड को खूबसूरती से अपनाया। अभिनेत्री ने इसे “सनशाइन स्टेट ऑफ माइंड” कैप्शन दिया था, और फैंस तुरंत उनकी ग्लोइंग एनर्जी पर फिदा हो गए।
व्हेन बेबी वॉन्टेड टू पार्टी
दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी के दौरान रॉयल पर्पल साड़ी लुक इंटरनेट पर तेजी से आइकॉनिक बन गया। मजेदार कैप्शन “Just…coz it’s a Friday night & baby wants to party!!!” शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपनी शालीनता के साथ मजेदार और बेफिक्र अंदाज को भी खूबसूरती से दिखाया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास दो बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं, किंग, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी, और राका, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन होंगे। एक तरफ वह आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों के साथ एंटरटेनमेंट दुनिया में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री खूबसूरती से मदरहुड को भी अपना रही हैं और निजी खुशी व प्रोफेशनल सफलता के बीच संतुलन का प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रही हैं।
