फूलों का झुमका, फ्लोरल ड्रेस और खूबसूरती का जादू ...भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने बालकनी में बिखेरा हुस्न का जादू
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:18 PM (IST)
Monalisa Photos : अंतरा बिस्बास, जिन्हे मोनालिसा के नाम से भी जाना जाता है, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई टीवी सेरिअल्स में भी काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने आकर्षक लुक्स के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिर से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं मोनालिसा ने इस तस्वीर में सफ़ेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें छोटे-छोटे फूल बने हुए हैं।

मोनालिसा बालकनी में खड़े होकर अपना हुस्न का जादू फैला रही हैं। इसी के साथ उनके लुक की सबसे खास बात है उनके कानों में पहने हुए झुमके, जो उन्होंने सफ़ेद फूलों से बनाए हुए हैं।

मोनालिसा इन तस्वीरों में अपने कर्वी फिगर को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 43 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चित हैं और वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं।

इन तस्वीरों को देखने के बाद से ही उनके फैंस ने तारीफों के पल बांधने शुरू कर दिए हैं। कोई लिख रहा है बेहद आकर्षक तो कोई लिख रहा है- स्टाइल में आपका मुकाबला नहीं'।

मोनालिसा की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि मोनालिसा की शादी हो गई और उन्होंने एक्टर विक्रांत सिंह से विवाह किया है। मोनालिसा को आखिरी बार द 50 शो में देखा गया था।
