Matka King Review: विजय वर्मा बने मटका किंग, दमदार एक्टिंग और डार्क क्राइम ड्रामा सीरीज
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 10:39 AM (IST)
Review:मटका किंग (Matka king)
कलाकार: विजय वर्मा (Vijay Verma) , साई ताम्हणकर (Sai Tamhankar), कृतिका कामरा (Kritika Kamra), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover),सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav) , साइरस साहूकार (Cyrus Sahukar)और जेमी लीवर (Jamie Lever)
निर्देशक: नागराज मंजुले (Nagraj Manjule)
रेटिंग: 3 *
Matka king: विजय वर्मा की मोस्ट अवेटेड सीरीज मटका किंग Amazon Prime Video पर रिलीज हो चुकी है। 960 के दशक के बॉम्बे की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज़ मटका जुए की दुनिया और उससे जुड़े अंडरवर्ल्ड की सच्चाई को पर्दे पर लाने की कोशिश करती है। सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। सीरीज में गुलशन ग्रोवर और कृतिका कामरा जैसे सितारे नजर आएंगे। आइए जानते हैं कैसी है सीरीज मटका किंग।
कहानी
सीरीज़ की कहानी ‘बृज भट्टी’ नाम के एक साधारण से आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉटन मिल में मैनेजर है जिसका किरदार विजय वर्मा ने निभाया है। कॉटन मिल का मालिक लालजी भाई है जो एक बेहद लालची और बेइमान आदमी है जो आकंड़ो यानि सट्टे का धंधा भी करता है। शुरुआत में बृज संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है, लेकिन हालात और महत्वाकांक्षा उसे मटका जुए की दुनिया में ले आते हैं। धीरे-धीरे वह ‘मटका किंग’ बनकर उभरता है और एक बड़ा गैंबलिंग एम्पायर खड़ा करता है। कहानी में उसके निजी जीवन की उलझनें भी दिखाई गई हैं, जहां एक तरफ उसकी पत्नी (Sai Tamhankar) है, वहीं दूसरी ओर कृतिका (Kritika Kamra) के साथ उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहानी में नया मोड़ लाता है।

एक्टिंग
विजय ने बृज भट्टी के किरदार में शानदार परफॉर्मेंस दी है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन एक आम इंसान से ‘मटका किंग’ बनने तक काफी प्रभावशाली लगता है। कृतिका कामरा और साई ताम्हणकर ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। वहीं गुलशन ग्रोवर, गिरीश कुलकर्णी और सिद्धार्थ जाधव जैसे अनुभवी कलाकार सीरीज़ को और मजबूती देते हैं।

निर्देशन
निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले ने 60 के दशक के बॉम्बे को बारीकी से दिखाने की कोशिश की है। सीरीज़ का टोन डार्क और रियलिस्टिक है, जो मटका जुए के खतरनाक सिस्टम और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को अच्छे से पेश करता है। हालांकि कुछ जगहों पर कहानी की रफ्तार धीमी महसूस हो सकती है, एक एक एपिसोड थोड़ा खींचा हुआ लगता है। कई चीजें अधुरी लगती है जिन्हें पूरी गहराई से नहीं पकड़ा गया।

रिव्यू
मटका किंग एक ऐसी सीरीज़ है जो क्राइम, ड्रामा और इमोशन का बैलेंस बनाकर चलती है। अगर आपको अंडरवर्ल्ड और रियल लाइफ से प्रेरित कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज़ आपको पसंद आएगी।
