‘गवर्नर’ के लिए 1996 में लौटे मनोज बाजपेयी, भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स पहुंचकर ताजा कीं यादें

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 12:57 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल Governor लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 1991 के आर्थिक संकट और भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे अहम दौर पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खासतौर पर Manoj Bajpayee के दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है, जिसमें वह एक आरबीआई गवर्नर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स पहुंचे मनोज बाजपेयी
फिल्म की रिलीज से पहले मनोज बाजपेयी ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का दौरा किया। यह वही ऐतिहासिक आउटलेट है, जो आर्थिक उदारीकरण के बाद साल 1996 में शुरू हुआ था। इस विजिट को फिल्म के विषय और उस दौर से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसने भारत की आर्थिक तस्वीर बदल दी थी।

सिर्फ विजिट नहीं, किरदार को महसूस करने की कोशिश
बताया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक जगह पर जाने का सुझाव खुद मनोज बाजपेयी ने दिया था। चूंकि फिल्म में उनका किरदार 1991 के आर्थिक संकट के दौर से गुजरता है, इसलिए वह उदारीकरण के बाद भारत में आए बदलावों और उस दौर की वास्तविकता को करीब से महसूस करना चाहते थे। यह दौरा उनके किरदार की तैयारी का भी हिस्सा माना जा रहा है।

आर्थिक संकट और बड़े फैसलों की कहानी
गवर्नर दर्शकों को उस दौर में लेकर जाती है जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, बढ़ते वित्तीय दबाव और राजनीतिक चुनौतियों के बीच देश को कठिन फैसले लेने पड़े थे। फिल्म इन्हीं घटनाओं को एक सिनेमाई अंदाज में पेश करती है और दिखाती है कि कैसे कुछ ऐतिहासिक फैसलों ने भारत का भविष्य बदल दिया।

दमदार टीम ने संभाली फिल्म की कमान
फिल्म का निर्देशन Chinmay Mandlekar ने किया है, जबकि निर्माता Vipul Amrutlal Shah हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। इसके गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं और संगीत Amit Trivedi ने दिया है।

12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह राजनीतिक-आर्थिक ड्रामा 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और अब सभी की नजरें इसकी रिलीज पर टिकी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News