मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शेयर किया शॉकिंग पोस्ट

Thursday, Nov 10, 2022 - 11:47 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है, हाल ही में सिंगर पलक मुच्छल ने मिथुन से शादी की थी। वहीं अब लग रहा है कि एक बार फिर शादी की शहनाई बजने वाली है। अर्जुन कपूर और मइकाला अरोड़ा हमेशा से ही लाईमलाईट में रहते हैं। कपल्स की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी शादी क लेकर हिंट भी दे दिया है। एक्ट्रेस ने गुरुवार, 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर जो खबर शेयर की है उससे उनके फैंस बेचैन हो उठे हैं।

दरअसल मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ आई सेड यस’ यानी इससे साफ पता लगाया जा सकता है कि, मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए ‘हां’ कह दी है। मलाइका इस तस्वीर में ब्लैक आउटफिट पहने हुए बल्श करती हुई नज़र आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

वहीं उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस भी ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि, इस कपल की शादी की तारीख क्या है? कुछ फैंस मलाइका की पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं। 

Diksha Raghuwanshi

Advertising