LSD 2 के मेकर्स ने फिल्म के थर्ड लीड परितोष तिवारी उर्फ नूर को किया लॉन्च, शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 12:27 PM (IST)

नई दिल्ली। 'लव सेक्स और धोखा 2' का पहला डोज को रिलीज करने के साथ, मेकर्स ने दर्शकों को अपने साथ बांधे रखा है। दरअसल, वह एक -एक कर के फिल्म के लीड एक्टर्स को दर्शकों से रूबरू करा रहे हैं। सबसे पहले इंट्रोडक्शन वीडियो के जरिए, मेकर्स ने  बोनिता राजपुरोहित उर्फ कुल्लू को पहले ट्रांस विमान लीड कास्ट के रूप में पेश किया। जबकि, उसके बाद मेकर्स ने फिल्म के सेकंड लीड यानी अभिनव सिंह को गेमपापी के रूप में पेश किया। ऐसे में अब अपने इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने परितोष तिवारी को फीचर करता बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म में ट्रांसिशनिंग फीमेल नूर की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म के तीसरे लीड हैं।

 

LSD 2 से लॉन्च हुए थर्ड लीड एक्टर परितोष तिवारी 
लव सेक्स और धोखा 2 की कहानी जितनी दिलचस्प और ग्रिपिंग लग रही है, उतनी ही दिलचस्प उसकी कास्ट है, और यह कहना पड़ेगा की कहानी के हिसाब से  टू द प्वाइंट है। जहां सभी फिल्म के दोनो लीड बोनिता और अभिनव को अलग - अलग किरदार में देखकर सरप्राईज थे। वहीं, परितोष तिवारी के रूप में मेकर्स ने नए चेहरे को इंट्रोड्यूस किया है। यह भी बाकी दो की तरह ही बिल्कुल अलग किरदार है, जो नूर नाम की फीमेल में खुद को तपदील करता है।

 

लव सेक्स और धोखा 2 के मेकर्स ने परितोष को चुना है ताकि वो किरदार के ट्रांजिशन यानी एक लड़के से लड़की बनाने का ढंग, उसके पोस्चर, व्यवहार और सभी छोटी छोटी चीजों से सही ढंग से दर्शा सकें। मेकर्स को किसी ऐसे को चुनना चाह रहे थे जो किरदार को सही ढंग से निभा सके और उन्होंने इस चीज को परितोष में देखा।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

फिल्म के मार्क्स ने तीसरे लीड परितोष तिवारी को इंट्रोड्यूस करने के लिए बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके सिलेक्शन प्रोसेस को देखा जा सकता है। बीटीएस में बहुत ही उत्साहित और थिरलिंग परितोष को फिल्म में एक ट्रांसिस्टिंग फीमेल का रोल निभाने के लिए पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर देखा जा सकता है। 

 

परितोष को वाकई बहुत मुश्किल प्रोसेस से गुजरना पड़ा, क्योंकि वह एक लड़की के किरदार में ढल रहे थे। उन्होंने डांस स्टेप्स सीखने और लड़कियों जैसी खूबसूरती लाने की कोशिश की। उनका सफर उनकी स्क्रीनिंग प्रोसेस से शुरू होने से लेकर उनके गेट अप टेस्ट्स तक जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम द्वारा उन्हें चुने जाने की खबर से वह कितने खुश होते हैं और यह देखा जा सकता है कि यह एक्टर के लिए एक बहुत ही खास पल था।

 

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, "लव सेक्स और धोखा 2", जो प्रोड्यूस की गई है एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा, उसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News