सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 11:38 AM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मातृभूमि को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, अब 'सलमान खान फिल्म्स' ने 'बैटल ऑफ गलवान' से सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक "मैं हूँ" पेश किया है। ऐसे में, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है।

​सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- मैं हूं एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतज़ार तक का सफर दिखाया गया है। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है-घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द। यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद मार्मिक बन जाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

​विजुअली, यह ट्रैक खुशी और तड़प के बीच एक बैलेंस बनाए रखता है। हम सलमान खान को दिल को छू लेने वाले और सौम्य पलों में देखते हैं मुस्कुराते हुए, जश्न मनाते हुए और अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए, वहीं दूसरी तरफ कुछ फ्रेम्स इमोशनल दूरी और अकेलेपन को भी बयां करते हैं। चित्रांगदा सिंह ने अपने किरदार में शालीनता और एक खामोश मजबूती दिखाई है। उनकी केमिस्ट्री मैच्योर, नेचुरल और गहराई से सच्ची महसूस होती है।

अयान लाल, जो इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, उन्होंने एक ऐसी सुकून देने वाली धुन दी है जो गाना खत्म होने के बाद भी ज़हन में बनी रहती है। श्रेया घोषाल और अयान लाल की आवाज़ ने इस ट्रैक की भावनाओं को और भी गहरा बना दिया है। वहीं, अयान लाल और शब्बीर अहमद के लिखे बोल बहुत ही सटीक और दिल को छू लेने वाले हैं, जो एक फौजी के पीछे खड़े उसके परिवार की कुर्बानियों और उनकी खामोश ताकत को बयां करते हैं।

​'बैटल ऑफ गलवान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की एक सच्ची तस्वीर पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News