रातों-रात Sehar Hone Ko Hai शो से बाहर हुईं Mahhi Vij, मेकर्स संग विवाद बनी वजह !
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 06:22 PM (IST)
Mahhi Vij To Quit शो: लागी तुझसे लगन सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली माही विज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। माही विज ने अपनी एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीता। काफी सालों माही सीरियल से दूर थी लेकिन तलाक के बाद उन्होंने सहर होने को है सीरियल से अपना कमबैक किया। इस सीरियल में माही ने मां का किरदार निभाया और उनका यह रोल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच इस सीरियल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है Mahhi Vij शो छोड़ने का मन बना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया था कि लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वे जल्द ही शो छोड़ देंगी।
Sehar Hone Ko Hai से बाहर हुई माही विज
हाल ही में माही विज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया "कुछ लोग काम करके सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, यहां मुझे तनाव महसूस हो रहा है।" इस स्टोरी के बाद साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने इस सीरियल को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उनसे जुड़े सूत्रों से पता चला है कि इस सीरियल में माही को बहुत ज्यादा ही उम्र का दिखाया गया है, जिस वजह से वो अपने किरदार को लेकर खुश नहीं हैं। उनकी इस खबर ने उनके फैंस को बहुत मायूस कर दिया है।
कुछ लोग इस खबर को सुनने के बाद काफी दुखीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनको इस फैसले का साथ दे रहे हैं। उनका मानना है कि जहां मन ख़ुश न हो वहां काम नहीं करना चाहिए। इसी के साथ आपको बता दें कि अभी फ़िलहाल ठोस रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है यह सिर्फ अफवाह ही है।
