“7 लाख मिलेंगे… कॉम्प्रोमाइज करेंगी तो” – ‘जोधा अकबर’ एक्ट्रेस Lavina Tandon ने बताया इंडस्ट्री में गलत काम के बदले मिलता है पैसा
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 06:12 PM (IST)
Lavina Tandon : टीवी इंडस्ट्री की हीरोइन हो या फिर बॉलीवुड की हीरोइन हर किसी को एक न एक दिन कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता ही है। आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस इससे जुड़ा कोई किस्सा शेयर करती रहती हैं। काम कोई भी हर जगह महिलाओं को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जोधा अकबर सीरियल में रुकैया बेगम का किरदार निभाने वाली Lavina Tandon ने बताया कि कुछ सालों पहले उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा। चलिए जानते हैं क्या थी पूरी बात-
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि ग्लैमर की दुनियां बाहर से देखने में जितनी सुन्दर है अंदर उतना ही गंद भरा हुआ है। कहीं न कहीं हर कोई एक बार इस गंदगी का शिकार जरूर हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरे साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार ऐसा हुआ है, जहां उनसे सीधा ही कॉम्प्रोमाइज करने को बोल दिया था और इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज का मतलब कुछ और ही होता है।
कॉम्प्रोमाइज करोगी तो मिलेंगे 7 लाख
इसी के साथ लवीना ने आगे बताते हुआ कहा कि एक बार उन्हें साउथ से किसी इंडस्ट्री का फ़ोन आया और सीधा मुझे बताया कि 15-20 दिन का शूट है, इसके लिए आपको पांच लाख रुपए मिलेंगे लेकिन यदि आप हमारे साथ कॉम्प्रोमाइज करेंगी तो आपको 7 लाख मिलेंगे। इतना सुनते ही मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने कहा बहुत शुक्रिया आपने मुझे अप्रोच किया। अगर आपके पास ऐसे ही ऑफर है तो मुझे कभी फ़ोन करने की गलती मत करना।
लवीना टंडन प्रोफेशनल फ्रंट
अगर उनके काम की बात की जाए तो लवीना टंडन फिलहाल अपनी आने वाली सीरीज अनदेखी 4 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक इंस्पेक्टर का रोल किया है।
