सबसे बड़ा ड्रामेबाज में आम लोगों के बीच सुपरस्टार की तलाश,10 लाख रुपये और लीड रोल जीतने का मौका

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 04:14 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म Kuku TV अब आम लोगों को एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने का बड़ा मंच देने जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने भारत के पहले एक्टिंग रियलिटी हंट माइक्रोड्रामा ‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ का ऐलान किया है, जिसमें देशभर से चुने गए प्रतिभागियों को अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

राकेश बेदी, जन्नत जुबैर और प्रिंस नरूला होंगे जज
इस खास रियलिटी शो में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी, अभिनेत्री जन्नत जुबैर और अभिनेता-होस्ट प्रिंस नरूला जज की भूमिका निभाएंगे। तीनों प्रतियोगियों के अभिनय, क्रिएटिविटी और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी को परखते नजर आएंगे।

2000 से ज्यादा डिजिटल ऑडिशन के बाद टॉप 12 फाइनलिस्ट
शो के लिए देशभर से 2,000 से अधिक डिजिटल ऑडिशन हो चुके हैं और इन्हें करोड़ों व्यूज भी मिले हैं। अब इस प्रतियोगिता का सफर टॉप 12 फाइनलिस्ट तक पहुंच चुका है। अलग-अलग शहरों और विभिन्न पेशों से आए ये प्रतिभागी अब मुंबई पहुंचकर जजों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सिर्फ एक्टिंग नहीं, कई चुनौतियों से गुजरेंगे कंटेस्टेंट
‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ में प्रतियोगियों को केवल डायलॉग बोलने तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें भावनात्मक दृश्यों, अलग-अलग किरदारों, रचनात्मक चुनौतियों और स्क्रीन प्रेजेंस से जुड़ी परीक्षाओं का सामना करना होगा। हर राउंड में उनकी अभिनय क्षमता को अलग तरीके से परखा जाएगा।

विनर को मिलेंगे 10 लाख रुपये
शो के विजेता के लिए इनाम भी खास रखा गया है। प्रतियोगिता जीतने वाले कलाकार को 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके साथ ही उसे Kuku TV के आगामी माइक्रोड्रामा में लीड एक्टर के तौर पर काम करने का अवसर भी दिया जाएगा।

रियलिटी शो के साथ दिखेगी पूरी जर्नी
इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि यह केवल एक सामान्य रियलिटी शो नहीं होगा। करीब 2-2 मिनट की अवधि वाले 45 से 60 एपिसोड के माइक्रोड्रामा में प्रतियोगियों के ऑडिशन से लेकर उनकी परफॉर्मेंस, एलिमिनेशन, दोस्ती, मुकाबले और संघर्ष तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।

प्रिंस नरूला ने बताया टैलेंट को मिलेगा सबसे ज्यादा महत्व
शो को लेकर प्रिंस नरूला ने कहा कि ऐसे मंच कम देखने को मिलते हैं, जहां आम लोगों को अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने का मौका दिया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस शो में प्रतियोगियों की सोशल मीडिया फॉलोइंग नहीं, बल्कि उनका वास्तविक टैलेंट सबसे महत्वपूर्ण होगा।

इस हफ्ते Kuku TV App पर होगा प्रीमियर
‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ का प्रीमियर इस हफ्ते विशेष रूप से Kuku TV App पर किया जाएगा। शो के जरिए उन लोगों को एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जो प्रतिभा होने के बावजूद अभी तक किसी बड़े मंच तक नहीं पहुंच पाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News