प्रेगनेंसी में पहले से ज्यादा सुन्दर हुईं Karishma Tanna, साड़ी पहनकर ढाया कहर...ट्रेडिशनल लुक में लगीं बेहद प्यारी

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 04:56 PM (IST)

Karishma Tanna : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Karishma Tanna फ़िलहाल अपना प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। इसी के साथ वो समय-समय अपनी फोटोज डाल कर अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। करिश्मा तन्ना हमेशा से ही अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अब जल्द ही वो इस साल के अंत तक अपने बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बहुत सुन्दर लग रही हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी फोटोज। 

Karishma Tanna Pregnancy
 
इन तस्वीरों में करिश्मा ने एक बेहद खूबसूरत रानी पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई है, जो उनके ऊपर बेहद जंच रही है।

Karishma Tanna Pregnancy

आपको बता दें कि उन्होंनेवाइब्रेंट पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिस पर बारीक सुनहरे बूटी का काम किया हुआ है। इसी के साथ बॉर्डर का रंग लाल है  और साथ में उन्होंने गोल्डन का कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है। 

Karishma Tanna Pregnancy

वहीं अगर उनकी ज्वेलरी की बात की जाए तो हमेशा से उनकी ज्वेलरी शानदार साबित हुई है। उन्होंने एक भारी चोकर नेकलेस पहना है जिसमें कुंदन, मोती और रंग-बिरंगे स्टोन का काम है। उनके कानों में मैचिंग झुमके हैं। हाथों में उन्होंने एक चौड़ा नवरत्न स्टाइल का कड़ा और उंगलियों में बड़ी स्टेटमेंट रिंग्स पहनी हैं, जो उनके लुक को 'रॉयल' बना रही हैं।

Karishma Tanna Pregnancy

करिश्मा ने साड़ी के साथ जूड़ा बनाया हुआ है, जिसके ऊपर बैंगनी फूलों से सजावट की गई है। मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल और ग्लोइंग मेकअप किया हुआ है और उनके चेहरे पर एक छोटी सी बिंदी लुक क चार चांद लगा रही है। 
  Karishma Tanna Pregnancy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News