42 की उम्र में मां बनने जा रहीं Karishma Tanna, क्यूट फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:44 PM (IST)

Karishma Tanna Pregnancy : रियलिटी शो बिग बॉस 8 की फाइनलिस्ट और टीवी एक्ट्रेस Karishma Tanna के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

Karishma Tanna Pregnancy

सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने पति वरुण बंगेरा के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की खबर दी। इन तस्वीरों में दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए और उन्होंने मॉम-डैड लिखी हुई कैप पहन रखी थी। इस अंदाज में उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का ऐलान किया।

शादी के चार साल बाद मिली खुशखबरी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी साल 2022 में हुई थी। शादी के लगभग चार साल बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

 

परिवार में बढ़ेगी खुशियां

करिश्मा और वरुण पहले से ही दो पेट डॉग्स के पेरेंट्स हैं। अब उनके घर नन्हा मेहमान आने से परिवार और भी बड़ा और खुशियों से भरने वाला है। शेयर की गई तस्वीरों में दोनों अपने डॉग्स के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए।

क्यूट कैप्शन से बताया बेबी का महीना

तस्वीरों के साथ करिश्मा और वरुण ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेबी अगस्त 2026 में आने वाला है। इस खबर के बाद फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उनके घर बेटा आएगा या बेटी।

Karishma Tanna Pregnancy

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

करिश्मा तन्ना की इस खुशखबरी पर कई टीवी और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी। वहीं फैंस भी इस खबर से काफी खुश नजर आए और कपल की नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News