National Cinema Day पर करीना कपूर की ''द बकिंघम मर्डर्स'' का 99 रुपए में उठाए आनंद !

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2024 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। करीना कपूर की द बकिंघम मर्डर्स ने रिलीज़ होने के बाद से ही पूरे देश में लोगों का दिल जीत रखा है। शानदार समीक्षा और उच्च रेटिंग के साथ यह फ़िल्म एक सफल रहस्य थ्रिलर के रूप में अपनी जगह को मजबूत कर रही है और सफलता के नए उदाहरण बना रही है। अपनी सफल दौड़ के बीच दर्शकों को 20 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में यह दिलचस्प रहस्य थ्रिलर सिर्फ़ ₹99 में देखने को मिलेगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

20 सितंबर 2024 को National Cinema Day के रुप में मनाया जाता है। देश में सभी लोग इस दिन 99 में द बकिंघम मर्डर्स देखने का आनंद उठा सकते हैं। इस फिल्म में करीना की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। उन्होंने इस फिल्म में एक दुखी मां का किरदार निभाया है जिसे लोग काफी प्रभावित हुए हैं। कोई और अभिनेत्री इस किरदार को इतनी शानदार तरीके से नहीं निभा सकती थी। चूंकि यह फिल्म हिंदी और हिंग्लिश दोनों में उपलब्ध है इसलिए दर्शक इसे किसी भी भाषा में देखने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा जो लोग त्योहारी सीजन के दौरान सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए उनके लिए राष्ट्रीय सिनेमा दिवस इतनी सस्ती कीमत पर इसे देखने का एक सही मौका है।

13 सितंबर 2024 को विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कलाकारों की टोली हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गई है। यह फिल्म महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा निर्मित है जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार निर्माता बनी करीना कपूर खान द्वारा निर्मित है।

Source: Navodaya Times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News