जल्द ही शादी करने वाले हैं Karan Kundra और Tejasswi Prakash, जानें किसी नेटवर्थ है ज्यादा ?
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 01:44 PM (IST)
Karan Kundra and Tejasswi Prakash : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनका नया शो रिलीज़ हुआ है जिसका नाम है देसी ब्लिंग। इस शो में ही करण ने तेजस्वी को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज़ किया था। इसके बाद से दोनों ही काफी सुर्खियों में आ गए हैं। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दोनों की प्रोफेशनल लाइफ भी काफी बेहतरीन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो चलिए ऐसे में जानते हैं दोनों में सबसे ज्यादा नेट वर्थ किसकी है ?

तेजस्वी प्रकाश नेटवर्थ
तेजस्वी प्रकाश के काम की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ कम से कम 25 करोड़ रुपये है। तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेसस में से एक हैं। वो एक शो के लिए कम से कम 6 लाख रुपये लेती हैं। इतना ही नहीं वो सीरियल में काम करने के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया एड के जरिये भी काफी पैसा कमा लेती हैं।
हाल ही में तेजस्वी ने मुमबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 7.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसी के साथ तेजस्वी को गाड़ियों का बहुत शौंक हैं। उनके पास करीब 1 करोड़ रुपये की ऑडी Q7 है।

करण कुंद्रा का नेटवर्थ
तेजस्वी के बाद अगर करण कुंद्रा की बात की जाए तो वो नेटवर्थ के मामले में तेजस्वी से थोड़ा आगे ही हैं। उनकी इनकम कुल 80-90 करोड़ रुपये के आसपास है। खबरों के अनुसार करण सीरियल के साथ-साथ रियलिटी शो से भी काफी कमाई करते हैं। करण के पास बांद्रा में समुद्र के सामने एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। इसी के साथ करण का कार का कलेक्शन भी बहुत ज्यादा है।

