आपको ये सब देखकर मजा आ रहा है... Kangana संग विवाद पर Taapsee Pannu का फूटा गुस्सा, बोलीं- ऐसे सवाल पूछना बंद करें

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 07:15 PM (IST)

Kangana and Taapsee Pannu : अपनी आने वाली फिल्म 'गंधारी' की रिलीज की तैयारी कर रहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत के साथ चल रही जुबानी जंग पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को एक्ट्रेस मुंबई में अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं, जहां उनसे कंगना के साथ उनके झगड़े के बारे में पूछा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी ने कहा कि मीडिया इस मुद्दे को अपने आप खत्म नहीं होने देता और लगातार उनकी प्रतिक्रियाओं को उठाता रहता है।

उन्होंने मीडिया से कहा, "आप खत्म क्यों नहीं होने देते यह बात ? जब कोई हम दोनों से यह सवाल पूछना बंद कर देगा, तो यह मुद्दा भी खत्म हो जाएगा। या फिर आप सभी लोगों को यह सब देखकर मजा आ रहा है, इसलिए वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते, तो यह बात कब की खत्म हो जाती।

क्या था पूरा विवाद ?
हाल ही में, तापसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। यह बताते हुए कि वह कंगना से कभी नहीं मिली हैं, तापसी ने कहा कि कंगना के बारे में उनकी राय कंगना की परवरिश और उनके बात करने और चीज़ों को देखने के तरीके पर आधारित है।

उन्होंने कहा, "तो, मुझे लगता है कि यह सबके लिए यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है ?

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना भड़क गईं और बिना किसी का नाम लिए तीखा हमला किया। 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज में लिखा, "एक 'सस्ती कॉपी' अपनी आने वाली B-ग्रेड फ़िल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का विषय कंगना रनौत ही हैं। आज उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे माता-पिता और मेरी परवरिश का मजाक उड़ाया। मुझे लगता है कि सभी माता-पिता अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी किसी बहस में किसी के माता-पिता को नहीं घसीटती, लेकिन आज मैं भी उसके माता-पिता से पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? एक सस्ती कॉपी ही क्यों ? आपकी कोशिशों पर तरस आता है।

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है लेकिन वह अकेली नहीं है; कई लोग जो शहरों के बाहरी इलाकों में खराब माहौल और तंग किराए के घरों में पले-बढ़े हैं और जिनकी पृष्ठभूमि और आय संदिग्ध रही है, वे अक्सर मेरी परवरिश पर सवाल उठाते हैं और मेरे माता-पिता व बैकग्राउंड को बुरा-भला कहते हैं, जबकि मेरा परिवार एक प्रतिष्ठित राजपूत जमींदार परिवार है और मेरी परवरिश पढ़े-लिखे, सम्मानित माता-पिता ने की है। शून्य से शुरुआत करना मेरी अपनी पसंद थी, इसके लिए मेरे माता-पिता पर हमला क्यों ? 

2019 से शुरू हुआ था झगड़ा 
हालांकि, बाद में कंगना ने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। कंगना और तापसी के बीच 2019 में झगड़ा शुरू हुआ था। मामला तब और बिगड़ गया जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma