केतन मर्डर केस के बाद Kangana Ranaut ने की युवाओं से अपील, बोलीं- जेल, ड्रग्स जैसी बुरी चीजों से दूर रहें

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 05:47 PM (IST)

Kangana Ranaut : केतन अग्रवाल हत्याकांड में हाल ही में एक नया दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि सिया गोयल ने घटना से पहले ही अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह कर लिया था। हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी घटनाक्रम के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए युवाओं के लिए एक खास सन्देश और अपील की है। 

Kangana Ranaut

 कंगना रनौत ने युवाओं को दी सलाह 
सिया-चेतन की इस खबर को सुनने के बाद कंगना ने खास तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा- व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल/ट्रिपल-डिजिट बॉडी काउंट्स, क्रंबिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स, ये सब और भी बहुत कुछ, फिर भी यह चीजें काफी नहीं हैं। बिना किसी लक्ष्य या मकसद के जुनून कई ऐसे बेमतलब, खुद को नुकसान पहुंचाने वाले तरीकों से बाहर आता है। इसलिए जुनून जरुरी है लेकिन अपने करियर या किसी हुनर के लिए। 

Kangana Ranaut

जेल और ड्रग्स से दूर रहें 
इसके बाद कंगना ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि, युवा और कुछ बैचेन लोगों से में कहना चाहती हु कि अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। खुले दिमाग से हर चीज को सोचें और पारंपरिक जीवन जिएं। इस तरह आप जेल, बोरियत, नेगेटिविटी, डिप्रेशन और ऐसी कई बुरी चीजों से बच सकते हैं।’ 

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट 
कंगना के अगर काम की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार भारत भाग्य विधाता फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने क्वीन के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी खत्म कर ली है। फिल्मों के अलावा वो बीजेपी पार्टी की सदस्य भी हैं। 

Kangana Ranaut


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News