Pink Saree में कोलकाता पहुंचीं Kangana Ranaut, कालीघाट और नकुलेश्वर भैरव मंदिर में की पूजा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:53 PM (IST)

Kangana Ranaut at Kalighat Temple : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच कंगना ने कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद लिया।

Kangana Ranaut

आध्यात्मिक सफर और पारंपरिक लुक
मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पूरी तरह पारंपरिक रंग में रंगे नजर आईं। उन्होंने गुलाबी रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी और पारंपरिक आभूषण पहने थे।

Kangana Ranaut

कालीघाट में मां काली की पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, उन्होंने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी मत्था टेका। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut की पर्दे पर वापसी
राजनीति में अपनी सक्रियता और बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली कंगना जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। अपनी पिछली फिल्म इमरजेंसी के बाद, अब वे फिल्म भारत भाग्य विधाता में मुख्य भूमिका निभाएंगी।  

Kangana Ranaut

मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक देशभक्ति ड्रामा होगी, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अक्सर विवादों और चर्चाओं में रहने वाली कंगना अब संसद से लेकर सिनेमा तक, दोनों मोर्चों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News