Kangana Ranaut ने रामदेव बाबा को बनाया बड़ा भाई...रक्षाबंधन के मौके पर बोलीं- सब भूल चूक माफ़
punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 04:13 PM (IST)
Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और खुलकर अपनी बात रखने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक मुद्दों से लेकर विपक्ष पर निशाना साधने तक, वह अक्सर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हालांकि, कई बार उनके बयान विवादों का कारण भी बन जाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। बीते कुछ दिनों से कंगना और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच बयानबाजी को लेकर तनातनी देखने को मिल रही थी। अब रक्षाबंधन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने इस विवाद को पीछे छोड़ते हुए बाबा रामदेव को अपना बड़ा भाई बताया है।
कंगना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी व विचारों से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि त्योहारों का दिन पुरानी बातें भूलकर एक-दूसरे को माफ़ करने का होता है।

कंगना ने रामदेव बाबा को बनाया अपना बड़ा भाई
इसी के साथ कंगना के लिखा कि- त्यौहार का दिन होता है, सब भूल-चूक माफ़ करने के लिए। मेरे बड़े भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैंने उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार कर लिया। बहुत-बहुत धन्यवाद। भगवान आपको लंबी आयु दें।
बाबा रामदेव ने कंगना को भिजवाई मिठाई
रक्षाबंधन के खास मौके पर रामदेव बाबा ने पहल कर के कंगना के साथ लड़ाई खत्म करने के लिए हाथ बढ़ाया और कहा कि- मैं उन्हें मिठाई और तोहफे भिजवाऊंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि- देश में नफरत या दुश्मनी नहीं होनी चाहिए और मतभेदों को बातचीत से सुलझाया जीनी चाहिए। यही नहीं रामदेव ने आगे कहा कि उन्होंने और कंगना ने सारी दुश्मनी पूरी तरह से भुला दी है।
भाई के संग कंगना के मनाया रक्षाबंधन
इससे पहले कंगना ने भी रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने भाई संग तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो अपने भाई को राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं।
उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे भाई मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है ये सदा तुम्हारी रक्षा करो, तुम हमारे माता पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो। मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले। सब भाईयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएँ। रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं।
