क्या वो मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे ? रामदेव बाबा पर बरसीं Kangana Ranaut, सुनाई खरी-खोटी

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 04:29 PM (IST)

Kangana Ranaut : कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बीजेपी सांसद कंगना इन दिनों बाबा रामदेव के साथ चल रही जुबानी जंग को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कंगना ने एक बार फिर बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार करते हुआ कहा, '' क्या वो मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे ? उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कंगना ने इस पूरे विवाद पर और क्या कहा ?
 

 Kangana Ramdev baba Controversy
बाबा रामदेव अब बिजनेसमैन बन चुके हैं
हाल ही में कंगना एक कार्यक्रम में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने उन सब मुद्दों पर बात की जो आज-कल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग में हैं। इस दौरान अभिनेत्री, विपक्ष और मौजूदा विवादों को लेकर अपनी राय साझा की। बातचीत के दौरान जब बाबा रामदेव का जिक्र हुआ तो कंगना ने कहा कि अब वह एक बिजनेसमैन बन चुके हैं और इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन उन्हें संत का चौला नहीं पहचनना चाहिए। कंगना के इस बयान पर जब बाबा रामदेव की नाराजगी की बात सामने रखी है, तो अभिनेत्री ने कहा कि वह पहले से ही उनसे नाराज हैं और इसी दौरान उन्होंने दोनों के बीच चल रहे विवाद का भी जिक्र किया। 

 Kangana Ramdev baba Controversy

क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका हुआ था ?
कंगना ने इस पूरे मामले पर तंज कसते हुए बताया कि जब उनसे उनके बारे में सवाल किया गया तो बाबा रामदेव ने उनके बचपन और जवानी का जिक्र किया। इस पर कंगना पलटवार करते हुए सवाल किया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या देख लिया था, जिसका वह जिक्र कर रहे हैं। अभिनेत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि क्या बाबा रामदेव उनके बेडरूम में चमकादड़ की तरह लटके हुए थे, जो उनकी निजी जिंदगी के बारे में इतना कुछ जानते हैं। कंगना ने आगे कहा कि अगर उन्होंने कुछ देखा था तो उन्हें साफ़-साफ़ बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने क्या देखा ?

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma