उत्तराखंड में Jubin Nautiyal ने गुपचुप तरीके से अपनी childhood फ्रेंड से रचाई शादी, सिर्फ खास लोगों को किया Invite

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:04 PM (IST)

Jubin Nautiyal : अपनी आवाज से लोगों के दिलों को लुभाने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jubin Nautiyal ने उत्तराखंड में बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने इस शादी में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की वादियों में जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है। 

Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल का जन्म देहरादून में हुआ है और अपने इतने बड़े दिन के लिए उन्होंने अपने होमटाउन में ही इस जश्न को सेलिब्रेट किया। इस खबर को सुनने के बाद जुबिन के फैंस का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 

बहुत ही सादगी से की शादी 
एक तरफ जहां लोग बड़े-बड़े ताम-झाम के साथ शादी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जुबिन नौटियाल ने सिंपल शादी कर के यह साबित कर दिया की हर जगह दिखावा करने की जरुरत नहीं है। 

Jubin Nautiyal
 
जुबिन की पत्नी को देखने के लिए Excited हैं Fans 

सूत्रों के अनुसार जुबिन अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट तरीके से रखना पसंद करते हैं। इस वजह से उन्होंने किसी को यह बात नहीं बताई थी। उनकी शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल थे। वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने अपनी पार्टनर की झलक दिखाई थी, तभी से भी फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वो जल्दी ही शादी कर लेंगे। 

Jubin Nautiyal

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News