Jennifer Winget के विदेशी दूल्हे पर चढ़ा देसी रंग, व्हाइट वेडिंग से पहले निभाई हल्दी की रस्म, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 11:58 AM (IST)

Jennifer Winget Haldi : टीवी की सबसे सुन्दर और लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को यूके के वेस्ट वेल्स में विलियम इस्माइल के साथ शादी की थी, जिसकी खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब जेनिफर ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिन्हे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ हल्दी की रस्म का भरपूर आनंद लेते और खुशियों के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। 

Jennifer Winget Haldi

जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया पर शेयर की हल्दी सेरेमनी की झलकियां 
हल्दी सेरेमनी के दौरान जेनिफर विंगेट हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद आकर्षक नजर आई। वहीं उनके पति विलियम ने सफ़ेद शेरवानी पहनकर पूरी तरह देसी अंदाज अपनाया। सामने आई तस्वीरों में जेनिफर कभी दोस्तों के साथ जमकर डांस करतीं, कभी मस्ती करती तो कभी हल्दी की रस्म का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे की ख़ुशी और उत्साह ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया। 

Jennifer Winget Haldi

फ्रेंडशिप डे पर जेनिफर ने दोस्तों को कहा शुक्रिया
अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक के साथ जेनिफर के बहुत इमोशनल नोट भी लिखा- मेरी हल्दी सिर्फ़ एक सेलिब्रेशन नहीं थी... बल्कि प्यार से भरा एक पल था।
जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं, तो मुझे कुछ नया नज़र आता है... एक मुस्कान, एक गले मिलना, कोई हमें चीयर कर रहा है, तो कोई यह पक्का कर रहा है कि सब कुछ एकदम सही हो।

Jennifer Winget Haldi

लोग अक्सर कहते हैं कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी हैं, लेकिन मैं तो सबसे ज़्यादा लकी हूं। मैंने ज़िंदगी में ज़रूर कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले।

इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज़्यादा प्यार करने के लिए, मुझे इतना हंसाने के लिए कि मेरे गाल दुखने लगें, और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि ज़िंदगी के सबसे बड़े तोहफ़े वे लोग हैं जो हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं, आप सभी का शुक्रिया।

Jennifer Winget Haldi

मेरे सबसे पसंदीदा लोगों को फ्रेंडशिप डे की बधाई। आप मेरी ज़िंदगी के सबसे बड़े आशीर्वादों में से एक हैं और हमेशा रहेंगे।

12 साल बाद जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी
आपको बता दें की इससे पहले भी जेनिफर ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी लेकिन किस्मत ने उनके रिश्ते का साथ नहीं दिया। इसके बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद हाल ही में 2026 में जेनिफर विंगेट ने विलियम इस्माइल संग दूसरी शादी की है। 

Jennifer Winget Haldi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News