मैं मरने वाली हूं, मुझे Cancer हो गया है...सिंगर Jasmine Sandlas ने सुनाया अपने पहले Periods का दर्दनाक किस्सा
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 05:58 PM (IST)
Jasmine Sandlas : फिल्म धुरंधर से मिली सफलता के बाद सिंगर जैस्मिन सैंडलस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में उन्होंने एक लिके कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस को अपनी सगाई की खुशखबरी भी दी थी। अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में जैस्मिन ने अपनी निजी जिंदगी, करियर के उतार-चढ़ाव और अब तक के सफर से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव खुलकर साझा किए।

पहली बार पीरियड्स होने पर लगा मुझे कैंसर हो गया है
हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान जैस्मिन ने अपने जीवन से जुड़े कुछ किस्से साझा किए, इस दौरान उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स आए तो उनके लिए ये समय काफी डरावना था। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने कभी भी मुझसे इस तरह की कोई बात नहीं की थी और न मुझे कुछ समझाया था। हालांकि, हमे स्कूल में जरूर इस बात की जानकारी दी गई थी, लेकिन छोटी उम्र होने की वजह से मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स आए तो वो अचानक खून देखकर काफी घबरा गईं। ये देखकर वो इतना घबरा गईं की उन्हें लगा कि शायद मुझे कैंसर हो गया है और अब मैं नहीं बचूंगी। उस समय मुझे ऐसा लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा टेंशन थी कि वो अपनी मां को इसके बारे में कैसे बताएंगी।

ये सबसे बड़े दुःख की बात है ...
इसी के साथ जैस्मिन को इस बात का बहुत दुःख हुआ कि आज भी कुछ ऐसी लड़किया हैं, जिन्हे इसके बारे में नहीं पता होगा। पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है, इससे बात करने को लेकर शर्माना नहीं चाहिए। यदि किसी लड़की को इस बारे में नहीं पता होगा तो उसके लिए यह अनुभव काफी डरावना होगा।
जैस्मिन ने बताया कि उस समय वो सातवीं क्लास में थीं, जब उन्हें पीरियड्स आए। जागरूकता की कमी के कारण, उन्हें कुछ पता ही नहीं चल रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है ?
सोशल मीडिया पर जैस्मिन की हो रही वाह-वाही
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। इसी के साथ कुछ लोग तो यह भी लिख रहे हैं कि समय रहते हर माता-पिता को अपनी बेटी को पीरियड्स के बारे में जरूर समझना चाहिए ताकि भविष्य में उन्हें कुछ परेशानी का सामना न करना पड़े।

जैस्मिन का वर्क फ्रंट
जैस्मिन के काम की बात करें तो इन दिनों वो अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट में बिजी हैं। द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के दौरान उन्होंने सबके सामने अपनी सगाई की घोषणा की थी।
