खुशी कपूर ने Janhvi Kapoor के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को कहा I Love You, बर्थडे पोस्ट ने मचाई हलचल
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 03:15 PM (IST)
Mumbai : 3 अप्रैल को खुशी कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खुशी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए खास मैसेज लिखा, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
खुशी का खास पोस्ट
Khushi Kapoor ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिखर के साथ अपनी एक क्यूट फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो पोलरॉइड स्टाइल में दिखाई दे रही है, जिसे क्लिपबोर्ड पर चिपका हुआ दिखाया गया है। इस तस्वीर के साथ खुशी ने लिखा, “मेरे फेवरेट इंसान को हैप्पी बर्थडे, आई लव यू।” उनका यह पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है।
जान्हवी और शिखर की रिलेशनशिप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं, जिससे उनके रिश्ते की खबरें लगातार चर्चा में रहती हैं।
चारों की खास दोस्ती
खुशी कपूर ने साल 2023 में फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं। इसके बाद वह फिल्म नादानियां में इब्राहिम अली खान के साथ नजर आईं। वहीं जान्हवी कपूर धड़क, गुंजन सक्सेना, मिली और बावाल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया के भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। खुशी, जान्हवी, शिखर और वीर को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता है और चारों के बीच काफी अच्छी दोस्ती बताई जाती है।

