क्या Isha Malviya को मिला अपने जीवन का हमसफर ? सोशल मीडिया पर Mystery Man संग शेयर की फोटो
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 05:37 PM (IST)
Isha Malviya : टीवी का चमकता सितारा ईशा मालवीय अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सबसे पहले उनका नाम अभिषेक कुमार से जुड़ा। जिसके बाद समर्थ के साथ भी उनके डेटिंग के चर्चे थे। बिग बॉस से ईशा को घर-घर में पहचान मिली थी और इस दौरान उनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। अब एक बार फिर से ईशा की लव लाइफ सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया है की शायद ईशा को प्यार मिल गया है।

Mystery Man संग शेयर की फोटो
आपको बता दें कि ईशा ने अपने अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसने सबको असमंजस में डाल दिया है। इस तस्वीर में ईशा ने बहुत ही प्यार भरा पोज बनाया हुआ है। हालाँकि इस तस्वीर में लड़के की तस्वीर नहीं दिख रही है। दोनों ने अपने हाथों से दिल वाला शेप बनाया हुआ है। उनके इस अंदाज ने फोटो को बहुत ही रोमांटिक एंगल दे दिया है। हालाँकि इसमें लड़के की थोड़ी सी झलक दिख रही है लेकिन यह पहचान पाना काफी मुश्किल है कि यह मिस्ट्री मैन आखिरकार कौन है ? इसी के साथ ईशा ने एक डेट भी लिखी है- (1-7-2026)
ईशा को मिला प्यार या प्रोजेक्ट ?
अभी तक यह नहीं कहा जा सकता कि यह कोई नया प्रोजेक्ट है या सच में ईशा की लाइफ में किसी लड़के की एंट्री हो गई है। कुछ फैंस को लगता है कि शायद उनका कोई नया प्रोजेक्ट आने वाला है और उन्होंने फेम पाने के लिए इस तरह की फोटो शेयर की है।

काफी कंट्रोवर्सी से भरी है ईशा मालवीय की लव लाइफ
ईशा मालवीय की पर्सनल लाइफ लंबे समय से चर्चा में रही है। टीवी शो 'उड़ारियां' के सेट पर उनकी और अभिषेक कुमार की दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद ईशा का नाम समर्थ जुरेल के साथ जुड़ने लगा। बाद में जब ईशा ने 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया, तो शो में अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, लेकिन शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद पूरा समीकरण बदल गया। इसके बाद ईशा, अभिषेक और समर्थ के बीच हुए विवाद और ड्रामे ने पूरे सीजन में खूब सुर्खियां बटोरीं।

