22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई ये इन्फ्लुएंसर, मौत से पहले सर्जरी के दर्द का किया था खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 12:52 PM (IST)

Influencer Duda Alves : एंटरटेनमेंट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ब्राजील की पॉपुलर टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Duda Alves का महज 22 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका असली नाम Maria Eduarda Alves dos Santos था। कम उम्र में उनके निधन की खबर से फैंस और करीबी दोस्तों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
 
कुछ दिनों पहले ही हुई ब्रेस्ट सर्जरी 

डुडा अल्वेस का निधन ऐसे समय में हुआ, जब वह अपनी हाल ही में हुई ब्रेस्ट सर्जरी के बाद रिकवरी से जुड़ा अनुभव फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। अपने आखिरी वीडियो में उन्होंने ऑपरेशन के  बाद सामने आई दिक्कतों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें दर्द, उल्टी और भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सर्जरी कराने के फैसले पर सोशल मीडिया पर आए नकारात्मक कमेंट्स का भी डुडा ने जवाब दिया था। उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 10 सितंबर को शेयर की गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)

 
अब नहीं नहीं पता चली मौत की वजह  
डुडा अल्वेस की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ब्राजील के फेडरल डिस्ट्रिक्ट की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स के जाँच के संभावित एक पहलू का जिक्र किया गया है, हालांकि अधिकारियों ने परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि डुडा की मौत का  हालिया ब्रेस्ट सर्जरी या रिवकरी से सीधा संबंध था। 
 
TikTok पर काफी मशहूर थी डुडा अल्वेस
 आपको बता दें कि डुडा सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं और उनकी वीडियोज पर करीब 2.7 करोड़ लाइक्स मिल चुके थे। वो अपने अकाउंट पर पार्टनर और डांस से जुडी कुछ विंडोज शेयर करती रहती थीं। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News