जन्मदिन से 5 दिन पहले ही थम गईं इस मशहूर एक्ट्रेस की सांसे, 36 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:40 AM (IST)
Hayden Panettiere passed away : अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और आगे चलकर हीरोज और नैशविले जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में शानदार अभिनय से अपनी खास पहचान बनाई। हेडन के निधन की जानकारी उनके प्रतिनिधि ने आधिकारिक तौर पर दी है।
जन्मदिन से पांच दिन पहले ही दुनिया को कहा अलिवदा
आपको बता दें की अभी तक अभिनेत्री की मौत किस वजह से हुई, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके निधन से जुड़ी अन्य परिस्थितियां भी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं। खास बात यह है कि हेडन का निधन उनके 37वें जन्मदिन से ठीक पांच दिन पहले हुआ। वह आने वाले 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वलै थीं
हेडन के प्रतिनिधि ने बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा की अभिनेत्री का जाना बेहद पीड़ादायक है। प्रतिनिधि ने हेडन को यद् करते हुए बताया कि वह बेहद खास कलाकार थीं, जिन्होंने अपने आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ अपने अभिनय को पसंद करने वाले दर्शकों की जिंदगी में ढेरों खुशियां और यादगार पल जोड़े।
हेडन पैनेटीयर का करियर
हेडन पैनेटीयर ने मनोरंजन की दुनिया में कदम बतौर बाल कलाकार रखा था। धीरे-धोरे उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन दोनों में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने खास तौर पर साइंस-फिक्शन ड्रामा सीरीज ‘हीरोज’ में क्लेयर बेनेट के किरदार से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वह म्यूजिकल ड्रामा नैशविले का हिस्सा बनीं, जिसमें उन्होंने जूलियट बार्न्स की भूमिका निभाई और 2012 से 2018 तक इस किरदार को पर्दे पर उतारा।
