पहले ब्रेकअप के बाद टूट गए थे Harshad Chopra, की थी अपनी जान लेने की कोशिश, बोलें- मैंने अपना हाथ काट लिया था
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 02:15 PM (IST)
Harshad Chopra : लॉक अप 2 के जजमेंट डे एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर घर का माहौल गंभीर हो गया और सभी कंटेस्टेंट्स भावुक नजर आए। शनिवार के एपिसोड में हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट थे। सबसे पहले हर्षद ने बजर दबाकर खुद को सुरक्षित कर लिया। हालांकि, शो क्व नियमों के अनुसार उन्हें अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक और चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक का खुलासा करना पड़ा।

पहले ब्रेकअप के बाद टूट गए थे हर्षद, काट लिया था हाथ
शो के दौरान हर्षद चोपड़ा ने खुलासा किया की अपने पहले प्यार के खत्म होने के बाद वह मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसी बातें फोन पर पता चलीं, जिन्हे सुनकर वह खुद को संभाल नहीं पाए। उस मुश्किल दौर को याद करते हुए हर्षद ने कहा कि उस समय उनके मन में बहुत उथल-पुथल चल रही थी और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी भावनात्मक तनाव में उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अपनी कलाई काट ली। उन्होंने बताया कि उस घटना का निशान आज भी उनकी कलाई पर मौजूद है। अभिनेता के मुताबिक, यह बात उस समय की जब वो शुरू में मुंबई आए थे और उस दौरान उनकी उम्र 22-23 साल की थी। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका पहला रिश्ता था और 8-9 महीने तक उनका यह रिलेशन चला।

हर्षद चोपड़ा ने शेयर किया अपना अनुभव
हर्षद चोपड़ा ने बताया कि इस घटना के बाद वो खुद ही हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने खुलासा किया कि शुरुआत में डॉक्टर इस मामले की सूचना पुलिस को देना चाहते थे लेकिन उन्होंने काफी आग्रह और मिन्नतें करने के बाद उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इस घटना ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी। हर्षद ने कहा कि उसी वक्त उन्होंने खुद से एक वादा किया कि जिंदगी में चाहे कितनी मुश्किलें आएं, वह कभी भी खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम नहीं उठाएंगे। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने आज तक इस दर्दनाक अनुभव के बारे में किसी से खुलकर बात नहीं की थी। यहां तक कि उनके पिता भी इस घटना से अनजान थे, क्योंकि उस समय वह मुंबई में अकेले रहकर अपने करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे।

