Review: गांव की सादगी और दमदार कहानी, ग्राम चिकित्सालय 2 है एक शानदार फैमिली एंटरटेनर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 01:11 PM (IST)

सीरीज: ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 (Gram chikitsalaya 2)
कलाकार: अमोल पाराशर (Amol Parashar), आकाश
मखीजा (Aakash Makhija), आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor), विनय पाठक (Vinay Pathak), आनंदेश्वर द्विवेदी (Anandeshwar Dwivedi)
निर्देशक: ललितम तिवारी (Lalitam Tiwari)
ओटीटी प्लेटफार्म: प्राइम वीडियो (Prime video)
रेटिंग: 3.5

Gram chikitsalaya 2: प्राइम वीडियो ने अपनी पॉपुलर सीरीज ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन रिलीज कर दिया है। शो में एक बार फिर अमोल पाराशर डा.प्रभात की भुमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज में इस बार कुछ नए और लोकप्रिय चेहरों ने भी शिरकत की है। TVF फैंस को लगातर अच्छे शोज के जरिए सरप्राइज दे रहा है। दर्शकों ने पहले सीजन की तुलना पंचायत से कर दी थी तो आइए इस बार जानते हैं क्या कुछ अलग और मजेदार है ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 में।

कहानी
ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन में अमोल परासर एक बार फिर डॉ. प्रभात के किरदार में नजर आते हैं। भठकंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन दवाइयों की कमी बड़ी समस्या बनी हुई है। डॉ. प्रभात को पता चलता है कि जिला स्तर पर होने वाली 'आदर्श ग्राम चिकित्सालय' प्रतियोगिता जीतने पर अस्पताल की सभी जरूरी मांगें पूरी की जा सकती हैं।

इसके बाद वह अपने अस्पताल को बेहतर बनाने और यह अवॉर्ड जीतने की कोशिश में जुट जाते हैं। इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों, दिलचस्प घटनाओं और गांव के लोगों से जुड़ी मजेदार कहानियों का सामना करना पड़ता है। सीरीज गांव की जिंदगी, स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवीय रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है। 

निर्देशन
निर्देशन की जिम्मेदारी ललितम तिवारी ने संभाली है। शो को अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने क्रिएट किया है। शो में ग्रामीण परिवेश, किरदारों की भावनाओं और कहानी की सादगी को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। कॉमेडी , भावनाओं और सामाजिक संदेश के बीच ऐसा संतुलन बनाया है। दिलचस्प कहानी इसे एक मनोरंजक फैमिली वॉच बनाती है। प्राइम वीडियो पर मौजूद इसके पांच एपिसोड शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखते हैं।

एक्टिंग:
कलाकारों की परफॉर्मेंस इस सीरीज को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है। अमोल का काम तारीफ के काबिल है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आकाश मखीजा और आनंदेश्वर द्विवेदी अपने किरदारों में पूरी तरह रचे-बसे नजर आते हैं। वहीं, विनय पाठक एक बार फिर अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हैं। उनका किरदार कहानी के साथ कई परतें खोलता है और हर नए मोड़ पर दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखता है। गरिमा विक्रांत सिंह ने अपने हिस्से के किरदार को ईमानदारी से निभाया है। आकांक्षा भी बढ़िया लग रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News