तलाक की खबरों के बीच पहली बार बोलें Gaurav Khanna- मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा ...मेरी बीवी है यार
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 01:24 PM (IST)
Gaurav Khanna : हाल ही में अनुपमा फेम गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने नेटफ्लिक्स शो ‘लॉक अप’ में सबसे सामने खुलासा किया था कि वो और गौरव जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
फैंस का यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ये सब सच है या फेम पाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है। इन्ही सब बातों के बीच अब पहली बार गौरव खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

तलाक खबरों के बीच बोलें गौरव खन्ना ने दिय
हाल ही में गौरव खन्ना को लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने पूछा कि गौरव जी क्या हाल है आपका ? तो गौरव ने अपने तलाक में बारे में कुछ नहीं बोला नहीं लेकिन उनकी बातों से ये साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा था कि अभी भी गौरव के मन में आकांक्षा के लिए सॉफ्ट कार्नर है।
गौरव ने बोला कि- बस यार, वहीं जो पहले था वही हाल अभी है। प्यार अभी भी उतना है, सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं ? इसी के साथ आकांक्षा का साथ देते हुए उन्होंने कहा- ऑल द वेरी बेस्ट आकांक्षा, पूरी लाइफ तुम्हारे साथ खड़ा हूं।'

लॉक अप में आकांक्षा ने बताया की हम तलाक लेने वाले हैं
लॉक अप शो के पहले दिन आकांक्षा ने सबके सामने कहा कि मैं पर गौरव तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। पिछले एक वर्ष से उन्होंने इस बात को किसी के भी सामने पब्लिक नहीं किया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं है लेकिन एक पार्टनर के तौर पर हम दोनों एक-दूसरे के सही नहीं है।
रही बात प्रोफेशनल काम की तो हम दोनों हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहेंगे।
हालांकि गौरव और आकांक्षा में से किसी ने भी अपने अलग होने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं जब गौरव से भी इस बारे में ज्यादा सवाल किया गया तो वो टालकर निकल गए।

