‘कैंडी एंड द पिज़्ज़ा गर्ल’ का फर्स्ट लुक आया सामने, लीड रोल में नजर आएंगे प्रिया बनर्जी-निनाद कामत

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Candy And The Pizza Girl के मेकर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर लॉन्च कर दिए हैं, जो इसकी अजीब, स्टाइलिश और अनप्रेडिक्टेबल दुनिया की झलक दिखाते हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी। यह Full Moon Studioz और डायरेक्टर अक्किल कपूर की पहली फीचर फिल्म पेशकश है।

क्या होगा फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक फुल-मून नाइट पर आधारित है, जहां कई किरदारों की ज़िंदगियां आपस में जुड़ती हैं। एक बड़ी घटना सभी किरदारों को एक साथ जोड़ देती है, और इसके बाद शुरू होता है मज़ेदार, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरा सफर। मुंबई की तेज़-रफ्तार नाइटलाइफ को इस डार्क कॉमेडी में एक अलग और मज़ेदार अंदाज़ में पेश किया गया है।

कास्ट और किरदार
फिल्म में निनाद कामत के साथ प्रिया बनर्जी, शिवानी सिंह, दारा संधू, निमिष शिटोले और अनिकेत सांघवी नजर आएंगे। हर किरदार अपनी अलग दुनिया और पागलपन के साथ कहानी को आगे बढ़ाता है।

प्रिया बनर्जी ने कहा, “मुझे इस फिल्म की बेबाकी और अलग अंदाज़ ने आकर्षित किया। मेरा किरदार भावनात्मक और विज़ुअल दोनों ही तरह से एक्सट्रीम है, जिससे मुझे एक्टिंग में एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला।”

निनाद कामत ने भी कहा, “फिल्म आपको सीधे कहानी के बीच में ले जाती है, हर किरदार अपनी पागलपन भरी दुनिया में है। यह तेज़, क्वर्की और मज़ेदार है।”

निर्देशन और प्रोडक्शन
डायरेक्टर अक्किल कपूर का कहना है, “इस फिल्म के जरिए मैं मुंबई की अनप्रेडिक्टेबल और जिंदा दुनिया दिखाना चाहता था। कहानी अलग-अलग लोगों की है, जिनकी ज़िंदगी एक ही रात में बदल जाती है। पागलपन, इमोशन और सरप्राइज का बैलेंस इसे खास बनाता है।”

फिल्म Elefante Blanco Pictures और India Film Factory के साथ बनाई गई है। Full Moon Studioz के तहत पूनम कपूर, अक्किल कपूर, शिवा मलानी, आर्यन सक्सेना और राजलक्ष्मी मानस बरुआ ने इसे प्रोड्यूस किया है।

ट्रेलर का इंतजार
फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होगा, और पोस्टर से ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म की तेज़-तर्रार कहानी, क्वर्की किरदार और अनप्रेडिक्टेबल ट्विस्ट इसे देखने लायक बनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News