लॉक डाउन के रीयल हीरो सोनू से हमारी खास मुलाकात, देखिए Exclusive Interview
Monday, May 25, 2020 - 08:24 PM (IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासियों के लिए एक मसीहा के रूप में उभरे हैैं। इस दौरान सोनू सूद ग्राउंड पर उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं और प्रवासियों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग प्रशासन से पहले सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसी बीच सोनू सूद ने पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स से खास बातचीत की और बताया कि ऐसा करने की पीछे उनकी क्या वजह है। इसके साथ ही सोनू ने बताया कि कैसे वो इस अपने सोशल मीडिया पर हर वक्त खुद एक्टिव रह कर लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और इस 'घर भेजो अभियान' को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।