क्या सच में हो गई सगाई ? Eisha Singh- Avinash Mishra की फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 10:46 AM (IST)

Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Eisha Singh इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, जिसके बाद उनकी सगाई की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Eisha Singh

दरअसल, हाल ही में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह Avinash Mishra का हाथ थामे नजर आ रही हैं और साथ ही अपनी उंगली में पहनी अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसी तस्वीर के सामने आते ही दोनों की सगाई को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

गौरतलब है कि Eisha और Avinash की नजदीकियों की चर्चा पहले भी हो चुकी है। Bigg Boss 18 के दौरान दोनों की दोस्ती ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी, जिसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं।

Eisha Singh

अब इस नई तस्वीर ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। जहां एक तरफ कई लोग इसे दोनों की सगाई का इशारा मान रहे हैं, वहीं कुछ फैंस का कहना है कि यह किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है। कुछ लोग इसे प्रमोशनल स्टंट भी बता रहे हैं।

हालांकि, सच्चाई क्या है, इस पर अभी तक ईशा या अविनाश की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस इस खबर की पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Eisha Singh


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News