बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धाक जमाएंगी Disha Patani, Holiguards Saga में मिली एंट्री

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 04:01 PM (IST)

Disha Patani in Hollywood: बॉलीवुड के ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जो सीधे अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी धाक जमा रहे हैं। सबसे पहले तो प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बहुत नाम कमाया है। इनके बाद आलिया और दीपिका ने भी ग्लोबल स्क्रीन पर राज किया है। अब फिर से एक ऐसी एक्ट्रेस है जो बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने जा रही हैं और वो है दिशा पाटनी। दिशा पटानी हमेशा से ही अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्होंने बहुत नाम कमाया है और अब किस्मत दिशा को सीधा हॉलीवुड में लेकर जा रही है। 

Disha Patani in  Hollywood

दिशा पटानी 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' फिल्म में दिखाई देंगी और इसका ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर के आते ही हर तरफ दिशा पटानी के चर्चे होने शुरू हो गए हैं। फ़िलहाल ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 

Disha Patani in  Hollywoodतलवारबाजी करती दिखाई देंगी दिशा पाटनी
हॉलीवुड की इस मूवी में दिशा का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। इस मूवी में दिशा रोमांस नहीं बल्कि  तलवारबाजी करते हुए दिखाई देंगी। ट्रेलर में दिशा का यह नया लुक देखने को मिला। वहीं अगर इस सीरीज की बात की जाए तो ये स्टेटिगार्ड्स वर्सेज होलीगार्ड्स' नाम की नई फिल्म सीरीज की पहली फिल्म है और दिशा पटानी इस फिल्म में मुख्य रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं बल्कि उनके इंटरनेशनल फैंस भी उनके इस डेब्यू के लिए काफी खुश हैं। 

Disha Patani in  Hollywood

दिशा पटानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अलग-अलग देश के लोगों के साथ काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने का चांस मिला। इस मूवी में वो ज्यादा एक्शन करती हुईं दिखाई देंगी और उन्होंने बताया है कि हमेशा से ही उन्हें इस तरह की मूवीज में काम करना अच्छा लगता है। सुशांत सिंह के साथ काम करने के बाद दिशा पटानी की लोकप्रियता पहले से भी ज्यादा बढ़ गई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News